-
रविवार का दिन आराम करने और बेहतरीन कहानियों में खो जाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आप भी इस संडे घर बैठे OTT पर कुछ नया देखने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए कई शानदार विकल्प मौजूद हैं। साइंस-फिक्शन, मनोवैज्ञानिक हॉरर, इमोशनल ड्रामा, रोमांस और एनीमेशन जैसी अलग-अलग शैलियों की ये फिल्में और शोज आपके वीकेंड को यादगार बना सकते हैं। आइए जानते हैं इस रविवार की 7 बेहतरीन OTT रिलीज के बारे में। (Stills From Films)
-
18×2 Beyond Youthful Days
अगर आपको रोमांटिक और भावुक फिल्में पसंद हैं, तो ’18*2 बियोंड यूथफुल डेज’ जरूर देखें। फिल्म जिमी की कहानी है, जो 18 साल पहले अपनी पहली मोहब्बत एमी के साथ बिताए पलों को याद करते हुए जापान की यात्रा करता है। यह सफर उसे अपनी पुरानी यादों से रूबरू कराता है और जिंदगी में आगे बढ़ने की नई राह दिखाता है। यह फिल्म भी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From Film) -
Aftersun
‘आफ्टर सन’ एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली फिल्म है। कहानी 11 वर्षीय सोफी और उसके पिता कैलम की है, जो 1990 के दशक के आखिर में तुर्की में छुट्टियां बिताने जाते हैं। बड़े होने के बाद सोफी उन्हीं यादों को दोबारा जीती है और उसे अपने पिता के मानसिक संघर्ष की सच्चाई का एहसास होता है। यह फिल्म रिश्तों, यादों और खोने के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है। इसे Prime Video पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Project Hail Mary
अगर आपको साइंस-फिक्शन और स्पेस एडवेंचर पसंद है, तो ‘प्रोजेक्ट हेल मैरी’ आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होना चाहिए। यह फिल्म एंडी वियर के चर्चित उपन्यास पर आधारित है। कहानी मिडिल स्कूल के साइंस टीचर रायलैंड ग्रेस की है, जो एक अंतरिक्ष यान में बिना याददाश्त के जागता है। धीरे-धीरे उसे पता चलता है कि वह मानवता को बचाने के लिए एक बेहद खतरनाक मिशन पर है। पृथ्वी के सूर्य की ऊर्जा खत्म करने वाले रहस्यमयी जीव ‘एस्ट्रोफेज’ को रोकना ही उसका उद्देश्य है। यह Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Speak No Evil
थ्रिलर और हॉरर पसंद करने वालों के लिए ‘स्पीक नो ईविल’ बेहतरीन विकल्प है। कहानी एक अमेरिकी परिवार की है, जो इटली में छुट्टियों के दौरान एक ब्रिटिश दंपति से दोस्ती करता है। बाद में जब वे उनके इंग्लैंड स्थित फार्महाउस में रहने पहुंचते हैं, तो धीरे-धीरे सब कुछ डरावना और रहस्यमयी होता चला जाता है। फिल्म लगातार बढ़ते सस्पेंस के जरिए दर्शकों को अंत तक बांधे रखती है। यह फिल्म Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From Film) -
The Wind Rises
स्टूडियो घिबली की चर्चित एनीमेटेड फिल्म ‘द विंड राइजेज’ जापान के प्रसिद्ध एयरोनॉटिकल इंजीनियर जीरो होरिकोशी के जीवन से प्रेरित है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे विमान डिजाइन करने का उनका सपना उन्हें सफलता तक पहुंचाता है, लेकिन बाद में उन्हीं विमानों का युद्ध में इस्तेमाल होने से उन्हें गहरे नैतिक द्वंद्व का सामना करना पड़ता है। शानदार एनीमेशन और भावनात्मक कहानी इसे खास बनाते हैं। यह फिल्म Netflix पर देखी जा सकती है। (Still From Film) -
Undertone
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए ‘अंडरटोन’ एक अलग अनुभव लेकर आती है। फिल्म की कहानी एक पैरानॉर्मल पॉडकास्ट होस्ट की है, जिसे रहस्यमयी ऑडियो फाइलें मिलने लगती हैं। इन रिकॉर्डिंग्स में बताई गई अलौकिक घटनाएं उसकी अपनी जिंदगी से मेल खाने लगती हैं, जिससे कहानी और भी डरावनी बन जाती है। अगर आपको सस्पेंस और सुपरनैचुरल हॉरर पसंद है, तो यह फिल्म आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। यह फिल्म भी Netflix पर स्ट्रीम हो रही है। (Still From Film) -
We Are All Trying Here
‘वी आर ऑल ट्राइंग हियर’ दो युवाओं की कहानी है, जो अपने करियर और जिंदगी में लगातार असफलताओं और आत्म-संदेह से जूझ रहे हैं। एक उभरता हुआ फिल्ममेकर और एक संघर्षरत प्रोड्यूसर अपने अनुभव साझा करते हुए एक-दूसरे का सहारा बनते हैं। यह फिल्म आत्मविश्वास, दोस्ती और खुद को स्वीकार करने की खूबसूरत कहानी पेश करती है। यह Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: ‘दादा’ और ‘प्रहार’ से पहले देखें राजकुमार राव के निभाए ये यादगार रियल-लाइफ किरदार)