-
महाभारत में श्रीकृष्ण की भूमिका निभाने वाले अभिनेता नीतीश भारद्वाज इन दिनों काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। श्रीकृष्ण के रूप में उन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश में रह रहे लोगों के दिलों में भी जगह बनाई है। वैसे तो उन्होंने तमाम शो और फिल्मों में काम किया है लेकिन लोग उन्हें श्रीकृष्ण के नाम से ही ज्यादा जानते हैं। आज हम आपको नीतीश भारद्वाज की निजी जिंदगी के बारे में कुछ रोचक जानकारियां दे रहे हैं।
-
टीवी के 'श्रीकृष्ण' ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी मोनिषा पाटिल थीं। इन दोनों की शादी साल 1991 में वे हुई थी और 2005 में तलाक हो गया था। पहली पत्नी से नीतीश का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों लंदन में रहते हैं।
टीवी के श्रीकृष्ण ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली पत्नी मोनिषा पाटिल थीं। इन दोनों की शादी साल 1991 में वे हुई थी और 2005 में तलाक हो गया था। पहली पत्नी से नीतीश का एक बेटा और एक बेटी है। दोनों लंदन में रहते हैं। -
नीतीश ने दूसरी शादी स्मिता गाते से साल 2009 में की थी। स्मिता से नीतीश की 2 जड़वां बेटियां हैं जिनके नाम देवयानी और शिवरांजनी हैं।
नीतीश का राजनीति से भी नाता रहा है। उन्होंने साल 1996 में बीजेपी के टिकट से जमशेदपुर से चुनाव लड़ा था जिसमें वे जीते भी थे। 1999 में नीतीश ने लोकसभा चुनाव भी लड़ा लेकिन हार मिली। इसके बाद उन्होंने राजनीति को अलविदा कह दिया और अभिनय पर ही फोकस किया। -
बहुत कम लोगों को पता है कि कभी नीतीश भारद्वाज घोड़ों के डॉक्टर भी हुआ करते थे। उन्हें जानवरों में घोड़ों और शेरों से बेहद लगाव है। इसीलिए उन्होंने असिस्टेंट वेटरीनेरियन के रूप में एक रेसकोर्स के तौर पर भी काम किया है। लेकिन बाद में उनका इस जॉब में मन नहीं लगा।
-
नीतीश भरद्वाज ने 1987 में मराठी फिल्म और उसके बाद हिंदी फिल्म त्रिशंगिनी में काम किया। हालांकि ये दोनों ही फिल्में दर्शकों को खास इंप्रेस नहीं कर पाईं लेकिन इनके जरिए उनकी इंडस्ट्री में एक पहचान बन गई थी।
