महाभारत के ‘शकुनी’ गूफी पेंटल को मिली थी धमकी- ‘तुम्हारी टांगें तोड़ दूंगा…’, जानिये पूरा किस्सा
- 1 / 6
कोरोना वायरस के चलते इन दिनों बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री का काम रुका हुआ है। लॉकडाउन में टीवी पर पुराने सीरियल दिखाए जा रहे हैं। रामायण के बाद अब महाभारत का भी दोबारा प्रसारण किया गया। सीरियल में श्रीकृष्ण, पांडवों और कौरवों के अलावा शकुनी का रोल भी अहम माना जाता है। क्योंकि महाभारत की मूल जड़ तो शकुनी के पासे ही थे जिन्होंने पांडवों को हराया था। बहरहाल, यहां हम शकुनी का रोल निभाने वाले अभिनेता गूफी पेंटल की बात कर रहे हैं।
- 2 / 6
महाभारत में गूफी पेंटल ने शकुनी का किरदार निभाया था। 32 साल बाद भी इस शो की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। इस सीरियल के हर किरदार ने अभिनय में अपनी जान फूंकी है, जिसे लोग आज भी सराह रहे हैं। गूफी पेंटल भी इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं।
- 3 / 6
महाभारत में शकुनी मामा का किरदार निभाने वाले एक्टर गूफी पेंटल ने हाल ही में एक किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उस दौर में उन्हें धमकी भरे खत आया करते थे।
- 4 / 6
गूफी पेंटल का कहना है कि, महाभारत के दौरान एक शख्स ने मुझे धमकी दी कि 'अगर मैंने अपनी बुरी हरकतों को नहीं छोड़ा तो वो शख्स मेरी टांग तोड़ देगा।'
- 5 / 6
बकौल गूफी, ''उस जमाने के लोग बहुत मासूम हुआ करते थे, कई लोगों को लगता था कि मैं असल में शकुनी मामा हूं। लोग मेरे किरदार की वजह से मुझसे नफरत करते थे। उस जमाने की कई मीठी यादें जुड़ी हैं।
- 6 / 6
गूफी को महाभारत में जब शकुनी मामा का किरदार ऑफर हुआ था तब उनकी उम्र 44 साल थी और अब वह 76 हो चुके हैं। हालांकि अब भी वह काफी एक्टिव हैं। आए दिन वह अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते रहते हैं।