-
गर्मियों की छुट्टियां शुरू होते ही बच्चों के मनोरंजन की जिम्मेदारी माता-पिता के लिए बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप ऐसे टीवी शोज या सीरीज की तलाश में हैं जो बच्चों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें नई चीजें भी सिखाएं, तो ये 6 बेहतरीन विकल्प आपके लिए हैं। इनमें एनिमेशन, वाइल्डलाइफ, ट्रैवल और कुकिंग जैसे कई दिलचस्प विषय शामिल हैं, जिन्हें पूरा परिवार साथ बैठकर देख सकता है। (Stills From Shows)
-
Big Cats 24/7
अगर आपके बच्चे जानवरों और जंगल की दुनिया में रुचि रखते हैं, तो येउनके लिए शानदार विकल्प है। इसमें शेर, चीता और तेंदुए जैसे बड़े जंगली जानवरों की रोमांचक जिंदगी को बेहद करीब से दिखाया गया है। यह शो वन्यजीवों के बारे में बच्चों का ज्ञान बढ़ाने के साथ उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक भी बनाता है। (Still From Show) -
Bluey
ये दुनिया के सबसे लोकप्रिय बच्चों के एनिमेटेड शोज में से एक है। इसमें ब्लूई और उसकी बहन बिंगो अपनी कल्पनाशक्ति से रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीज़ों को मजेदार एडवेंचर में बदल देते हैं। यह शो बच्चों को रचनात्मक सोच, परिवार के महत्व और साथ मिलकर खेलने की सीख देता है। इसकी हल्की-फुल्की कॉमेडी बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आती है। (Still From Show) -
Joanna Lumley’s India
अगर इस गर्मी में कहीं घूमने जाना संभव नहीं है, तो ये आपको घर बैठे भारत की खूबसूरत यात्रा पर ले जाएगा। इस शो में रंग-बिरंगे बाज़ार, शानदार प्राकृतिक नज़ारे और देश की विविध संस्कृति को बेहद रोचक अंदाज में दिखाया गया है। यह बच्चों में नई जगहों और संस्कृतियों को जानने की उत्सुकता बढ़ाता है। (Still From Show) -
JoJo & Gran Gran
यह एक प्यारा और सुकून देने वाला शो है, जिसमें जोजो और उसकी दादी रोजमर्रा की छोटी-छोटी यात्राओं और अनुभवों के जरिए जीवन की अहम बातें सीखते हैं। परिवार, परंपराओं और रिश्तों की खूबसूरती को दर्शाने वाला यह शो बच्चों के साथ-साथ दादा-दादी के लिए भी खास है। (Still From Show) -
Junior Bake Off Season 7
खाना बनाने और खासकर मीठे व्यंजनों में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए ये बेहद मजेदार शो है। इसमें छोटे-छोटे प्रतिभागी केक, पेस्ट्री और अन्य स्वादिष्ट डेजर्ट बनाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान होने वाली मजेदार गलतियां और उनकी मेहनत बच्चों को नई चीजें सीखने के लिए प्रेरित करती हैं। (Still From Show) -
Teletubbies
ये बच्चों का एक सदाबहार क्लासिक शो है। टिंकी विंकी, डिप्सी, ला-ला और पो जैसे रंग-बिरंगे किरदार छोटे बच्चों को खूब पसंद आते हैं। इसकी सरल कहानियां, संगीत और मजेदार गतिविधियां नन्हे बच्चों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें रंगों और ध्वनियों से भी परिचित कराती हैं। (Still From Show)
(यह भी पढ़ें: डॉक्टरों की जिंदगी को करीब से दिखाते हैं ये 7 शानदार भारतीय मेडिकल ड्रामा शोज)