
टेलीविजन का मशहूर गेम शो 'कौन बनेगा करोड़पति' एक बार फिर से दर्शकों के सामने हाजिर है। ये शो का 11वां सीजन है। साल 2000 में सोनी टीवी पर ये शो पहली बार प्रसारित हुआ था। इस शो को अपार लोकप्रियता हासिल हुई। शो ने ना सिर्फ सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की किस्मत पलट दी बल्कि इसमें आने वाले तमाम कंटेस्टेंट्स के भी सपनों को एक नई उड़ान दी। बहुत से मद्यमवर्गीय परिवार से लोग यहां आए और अपने ज्ञान के बल पर करोड़ों जीत कर लौटे। आइए डालते हैं पिछले पांच सीजन में किन कंटेस्टेंट्स ने केबीसी से करोड़ो बटोरे। (All Photos: KBC/SonyTV)

KBC 10 में असम के गुवाहाटी की रहने वालीं बिनीता जैन ने शो में 1 करोड़ अपने नाम किये। 7 करोड़ के सवाल को उन्होंने छोड़ दिया था।

KBC 9 में जमशेदपुर की अनामिका मजूमदार ने 1 करोड़ जीते थे।

KBC 8 में दिल्ली के रहने वाले दो भाई अचिन और सार्थक नरूला ने 7 करोड़ रुपए अपने नाम किए थे।

KBC 7 में राजस्थान के ताज मोहम्मद रंगरेज ने 1 करोड़ जीते थे। पेशे से अध्यापक ताज ने 5 करोड़ के सवाल पर गेम क्विट कर दिया था।

KBC 6 में पंजाब की सुनमीत कौर ने करोड़ रुपए जीते। वह इस इनाम राशि से फैशन डिजायनिंग में अपना करियर बनाना चाहती थीं।