-
25 जून को बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस करिश्मा कपूर अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। 90 के दशक में अपनी शानदार अदाकारी, खूबसूरती और दमदार स्क्रीन प्रेजेंस से दर्शकों के दिलों पर राज करने वाली करिश्मा कपूर ने कई यादगार फिल्मों में काम किया है। रोमांस, ड्रामा, कॉमेडी और इमोशनल किरदारों में उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। उनके जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं उनकी 7 ऐसी फिल्मों के बारे में, जिन्हें हर फैन को जरूर देखना चाहिए। (Photo Source: @therealkarismakapoor/instagram)
-
Andaz Apna Apna (Amazon Prime Video)
कॉमेडी फिल्मों की बात हो और ‘अंदाज़ अपना अपना’ का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। फिल्म में करिश्मा कपूर ने रवीना बजाज का किरदार निभाया था। आमिर खान और सलमान खान की शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ यह फिल्म आज भी कल्ट क्लासिक मानी जाती है। (Still From FIlm) -
Dil To Pagal Hai (Netflix)
यह बॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय रोमांटिक फिल्मों में से एक है। फिल्म में करिश्मा कपूर ने निशा का किरदार निभाया था, जो राहुल से प्यार करती है। हालांकि राहुल की जिंदगी में पूजा के आने से कहानी दिलचस्प मोड़ लेती है। इस फिल्म के लिए करिश्मा कपूर को सर्वश्रेष्ठ सहायक एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। (Still From FIlm) -
Fiza (Netflix और Amazon Prime Video)
इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने फिजा इकरामुल्लाह का किरदार निभाया है, जो 1993 के मुंबई दंगों के दौरान लापता हुए अपने भाई अमान की तलाश में निकलती है। जब उसका भाई वापस लौटता है, तब उसकी जिंदगी का दर्दनाक सच सामने आता है। फिल्म में करिश्मा की भावनात्मक परफॉर्मेंस को खूब सराहना मिली थी। (Still From FIlm) -
Hero No. 1 (Amazon Prime Video)
इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में करिश्मा कपूर ने मीना नाथ की भूमिका निभाई थी, जबकि उनके साथ गोविंदा नजर आए थे। फिल्म में राजेश अपने प्यार को पाने के लिए एक संयुक्त परिवार में नौकर बनकर रहने लगता है। कॉमेडी और रोमांस से भरपूर यह फिल्म आज भी दर्शकों को खूब पसंद आती है। (Still From FIlm) -
Raja Babu (Amazon Prime Video)
डेविड धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करिश्मा कपूर ने मधुबाला (मधु) का किरदार निभाया था। वह एक पढ़ी-लिखी और आधुनिक लड़की है, जो शुरुआत में राजा की ओर आकर्षित होती है, लेकिन बाद में उसकी सच्चाई जानकर उससे दूरी बना लेती है। फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और मनोरंजन का भरपूर तड़का देखने को मिलता है। (Still From FIlm) -
Raja Hindustani (JioHotstar)
इस सुपरहिट फिल्म में करिश्मा कपूर ने आरती सहगल का किरदार निभाया था, जबकि उनके अपोजिट आमिर खान नजर आए थे। फिल्म एक टैक्सी ड्राइवर और अमीर परिवार की लड़की की प्रेम कहानी को दर्शाती है। शादी के बाद दोनों को कई चुनौतियों और पारिवारिक साजिशों का सामना करना पड़ता है। यह फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है। (Still From FIlm) -
Zubeidaa (Amazon Prime Video)
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भले ही बड़ी सफलता हासिल न कर सकी हो, लेकिन इसमें करिश्मा कपूर की अदाकारी को खूब सराहा गया था। 1950 के दशक की पृष्ठभूमि पर बनी यह कहानी जुबैदा नाम की एक महत्वाकांक्षी मुस्लिम एक्ट्रेस की है, जो सामाजिक बंधनों को तोड़कर एक हिंदू राजकुमार से शादी कर लेती है। फिल्म में करिश्मा ने अपने अभिनय का एक अलग और परिपक्व रूप दिखाया। (Still From FIlm)
(यह भी पढ़ें: महिलाओं के नजरिए से हॉरर को समझना है तो देखें ये 11 दमदार फिल्में, दिखाती हैं डर का नया चेहरा)