
अमरीश पुरी (Amrish Puri) बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे। भले अब वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनके फैंस को एंटरटेन करती हैं। लगभग 500 फिल्मों में काम कर चुके अमरीश पुरी से पर्दे पर भिड़कर कई एक्टर्स ने खूब शोहरत बटोरी। इनमें शाहरुख खान (Shahrukh Khan) से सलमान खान (Salman Khan) औऱ सनी देओल (Sunny Deol) से अनिल कपूर (Anil Kapoor) तक के नाम शामिल हैं।

Sunny Deol: फिल्म दामिनी सनी देओल के करियर में मील का पत्थर साबित हुई थी। इस फिल्म का डायलॉग तारीख पे तारीख सनी देओल की पहचान बन गया था। फिल्म में सनी देओल वकील के तौर पर अमरीश पुरी से भिड़े थे। फिल्म गदर में भी सनी अमरीश पुरी संग भिड़े थे।

Anil Kapoor: मिस्टर इंडिया का नाम अनिल कपूर के करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्म के तौर पर दर्ज है। इस फिल्म में अनिल कपूर मोगैम्बो का किरदार निभा रहे अमरीश पुरी से भिड़े थे।

Shahrukh Khan: फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और अमरीश पुरी की अदावत लोगों को खूब पसंद आई थी। यह फिल्म शाहरुख के करियर की सबसे सफलतम फिल्मों में से एक है।

Salman Khan: सलमान खान फिल्म करण अर्जुन में अमरीश पुरी से भिड़ चुके हैं। इस फिल्म ने सलमान के करियर को बड़ी उड़ान दी थी।

Sridevi: कभी लेडी अमिताभ के नाम से फेमस दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी फिल्म नागिन में अमरीश पुरी से भिड़ी थीं। ये फिल्म श्रीदेवी के करियर की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक रही।

Ajay Devgn: अजय देवगन अपनी डेब्यू फिल्म फूल और कांटे में अमरीश पुरी के साथ थे। फिल्म सुपरहिट रही थी।

Photos: Social Media