-
दुनिया के सबसे बड़े फैशन इवेंट्स में से एक मेट गाला 2026 में इस बार भारतीय शान का अलग ही जलवा देखने को मिला। ईशा अंबानी ने अपने शानदार लुक से ना सिर्फ रेड कार्पेट पर सबका ध्यान खींचा, बल्कि एक अनोखे एक्सेसरी के जरिए फैशन को कला और संस्कृति से जोड़ दिया। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram)
-
‘आम’ बना सबसे बड़ा चर्चा का विषय
ईशा अंबानी के लुक में सबसे ज्यादा चर्चा उनके हाथ में दिखे ‘आम’ की रही। पहली नजर में लोगों को लगा कि यह असली आम है, लेकिन असल में यह मशहूर भारतीय कलाकार सुबोध गुप्ता द्वारा बनाया गया करीब 20 साल पुराना स्टील का स्कल्पचर है। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
इस खास आर्टवर्क की कीमत लगभग 95 लाख रुपये (करीब 1 लाख डॉलर) बताई जा रही है। इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह बिल्कुल असली पके हुए आम जैसा दिखता है। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram)
-
क्यों खास है ये ‘आम’?
भारतीय संस्कृति में आम सिर्फ एक फल नहीं, बल्कि समृद्धि, उर्वरता और शाही लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है। मुगलकालीन पेंटिंग्स से लेकर धार्मिक परंपराओं तक, आम का विशेष महत्व रहा है। सुबोध गुप्ता इस ‘आम’ को सिर्फ एक फल के रूप में नहीं, बल्कि ‘आम आदमी’ के प्रतीक के रूप में भी देखते हैं। यही सोच इस आर्टवर्क को और ज्यादा गहराई देती है। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
गोल्डन साड़ी में रॉयल अंदाज
ईशा अंबानी ने इस खास मौके पर डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम-मेड साड़ी पहनी, जिसे शुद्ध सोने के धागों से बुना गया था। इस साड़ी पर पिछवाई कला से प्रेरित डिजाइन बनाए गए थे, जिन्हें हाथ से पेंट और कढ़ाई किया गया था। इस आउटफिट को तैयार करने में 50 से ज्यादा कारीगरों ने करीब 1200 घंटे की मेहनत की। इसके साथ उनका सिग्नेचर स्कल्प्टेड केप लुक को और भी खास बना रहा था। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
1800 कैरेट के गहनों से सजा ब्लाउज
ईशा का ब्लाउज भी किसी आर्ट पीस से कम नहीं था। इसमें उनकी मां नीता अंबानी के कलेक्शन के करीब 1800 कैरेट के हीरे, पन्ना, पोलकी और कुंदन जड़े थे। इतना ही नहीं, इसमें एक सरपेच भी शामिल था, जो कभी हैदराबाद के निजाम के खजाने का हिस्सा रह चुका है। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
गजरे में भी दिखा क्रिएटिव ट्विस्ट
ईशा का हेयरस्टाइल भी चर्चा में रहा। उन्होंने पारंपरिक गजरे को मॉडर्न अंदाज में पेश किया, जिसे कलाकार सौरभ गुप्ता ने कागज, तांबा और पीतल से तैयार किया था। इसमें करीब 600 हाथ से बनाए गए फूल शामिल थे। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
फैशन से आगे बढ़कर एक संदेश
ईशा अंबानी का यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था, बल्कि भारतीय कला, शिल्प और संस्कृति को ग्लोबल मंच पर पेश करने का एक सशक्त उदाहरण था। जहां ज्यादातर सेलेब्रिटी महंगे क्लच और जूलरी के साथ नजर आते हैं, वहीं ईशा ने ‘आम’ जैसे साधारण प्रतीक को हाई-फैशन का हिस्सा बनाकर यह दिखाया कि सादगी और संस्कृति भी सबसे बड़ा स्टाइल स्टेटमेंट बन सकती है। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram) -
पहले भी दिखा है भारतीय डिजाइनर्स के लिए प्यार
यह पहली बार नहीं है जब ईशा ने भारतीय डिजाइनर्स को चुना हो। इससे पहले भी वह मेट गाला में भारतीय डिजाइनर्स के आउटफिट पहनकर देश की कला को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करती रही हैं। 2024 में उन्होंने राहुल मिश्रा का फ्लोरल गाउन पहना था, वहीं 2025 में अनामिका खन्ना का एंड्रोजिनस लुक चुना, और 2026 में गौरव गुप्ता की साड़ी के साथ भारतीय कला को नई ऊंचाई दी। (Photo Source: @nmacc.india/Instagram)
(यह भी पढ़ें: Met Gala 2026: अनन्या बिड़ला से ईशा अंबानी तक, ग्लोबल फैशन इवेंट में भारतीयों का शानदार जलवा, देखें तस्वीरें)