-
सिनेमा और साइंस फिक्शन की दुनिया में ऐसी-ऐसी तकनीकें दिखाई गई हैं, जो न सिर्फ फिजिक्स के नियमों को तोड़ती हैं बल्कि समय, ऊर्जा और रियलिटी की सीमाओं को भी चुनौती देती हैं। इन काल्पनिक आविष्कारों ने दर्शकों की सोच बदल दी और कई बार एक्चुअल साइंटिफिक रिसर्च को भी प्रेरित किया। आइए जानते हैं उन सबसे क्रेजीएस्ट काल्पनिक तकनीकों के बारे में, जिन्होंने दुनिया भर के दर्शकों को हैरान कर दिया। (Still From Film)
-
Iron Man का Arc Reactor
मार्वल यूनिवर्स में दिखाया गया आर्क रिएक्टर एक मिनिएचर क्लीन एनर्जी सोर्स है, जो पूरे शहर को ऊर्जा दे सकता है। यही ऊर्जा टोनी स्टार्क के हाई-टेक सूट को भी पावर देती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि आज भी वैज्ञानिक इस पर काम कर रहे हैं। यह फ्यूजन एनर्जी रिसर्च की दिशा में सोचने को प्रेरित करता है। (Still From Film) -
Men in Black का Neuralyzer
एक छोटी-सी डिवाइस जो एक फ्लैश में इंसानी याददाश्त मिटा या बदल सकती है। मेमोरी मैनिपुलेशन का यह कॉन्सेप्ट आज न्यूरोसाइंस और ब्रेन रिसर्च के लिए इंस्पिरेशन का सोर्स है। फिल्म में यह काल्पनिक है, लेकिन न्यूरोसाइंस में मेमोरी मॉडिफिकेशन पर रिसर्च चल रही है। (Still From Film) -
Portal का Portal Gun
Portal की पोर्टल गन दो स्थानों के बीच तुरंत एक गेटवे बना देती है, जिससे इंसान तुरंत एक जगह से दूसरी जगह पहुंच सकता है। टेलीपोर्टेशन और क्वांटम फिजिक्स जैसी कॉन्सेप्ट को पॉपुलर बनाने में इस तकनीक का बड़ा हाथ है। (Still From Film) -
Iron Man का JARVIS AI
आयरन मैन का JARVIS एक अल्ट्रा मॉडर्न आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम है, जो डेटा एनालिसिस करता है, ग्लोबल डिफेंस नेटवर्क कंट्रोल करता है और रियल-टाइम निर्णय ले सकता है। यह आज के AI असिस्टेंट्स से कहीं ज्यादा एडवांस है और भविष्य के स्मार्ट AI की झलक दिखाता है। आज के वॉयस असिस्टेंट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सिस्टम इसी कल्पना से प्रेरित लगते हैं। (Still From Film) -
Star Trek: The Next Generation का Replicator
Star Trek: The Next Generation का रिप्लिकेटर किसी भी वस्तु या भोजन को तुरंत बना सकता है। यह तकनीक 3D प्रिंटिंग जैसी मॉडर्न टेक्नोलॉजी से मिलती-जुलती है, जो धीरे-धीरे अधिक एडवांस होती जा रही है। 3D प्रिंटिंग और मटेरियल साइंस की दिशा में यह विचार बेहद इंस्पायरिंग है। (Still From Film) -
Star Trek का Warp Drive
स्टार ट्रेक की वॉर्प ड्राइव स्पेस को मोड़कर स्पेसशिप को प्रकाश की गति से तेज चलने की अनुमति देती है। यह आइंस्टीन के स्पेस-टाइम थ्योरी से इंस्पायर्ड एक कॉन्सेप्ट है, जिस पर साइंटिफिक थियोरिकल लेवल पर रिसर्च कर रहे हैं। आज ‘Alcubierre Drive’ जैसी थियोरेटिकल कॉन्सेप्ट इसी विचार पर आधारित हैं। (Still From Film) -
Star Wars का Death Star
Star Wars की डेथ स्टार एक चंद्रमा के आकार का युद्ध स्टेशन है, जो एक ही हमले में पूरे ग्रह को नष्ट कर सकता है। यह काल्पनिक है, लेकिन इससे अंतरिक्ष हथियारों और रक्षा तकनीक की कल्पना को बल मिला। (Still From Film) -
Inception का Dream Machine (P.A.S.I.V.)
Inception में दिखाया गया P.A.S.I.V. डिवाइस लोगों को शेयर्ड सपनों में प्रवेश करने और विचारों को कंट्रोल करने की क्षमता देता है। न्यूरोसाइंस और लुसिड ड्रीमिंग पर रिसर्च के लिए यह कॉन्सेप्ट बेहद रोचक है। यह ह्यूमन ब्रेन और कॉन्शियसनेस के रहस्यों को समझने की दिशा में इंस्पायर करता है। (Still From Film) -
Star Wars: Episode IV – A New Hope का Lightsaber
स्टार वॉर्स का लाइटसेबर एक ऊर्जा से बनी तलवार है, जो लगभग किसी भी चीज को काट सकता है। यह प्लाज्मा और एनर्जी कंट्रोल की इमेजनरी टेक्नोलॉजी पर आधारित है। लेजर और प्लाज्मा टेक्नोलॉजी पर शोध को इसने पॉप कल्चर में लोकप्रिय बनाया। (Still From Film) -
Back to the Future का DeLorean Time Machine
‘बैक टू द फ्यूचर’ की डेलोरियन टाइम मशीन 88 मील प्रति घंटे की रफ्तार पर समय में यात्रा कर सकती है। यह टाइम ट्रैवल के कॉन्सेप्ट को लोकप्रिय बनाने वाली सबसे प्रसिद्ध तकनीकों में से एक है। (Still From Film) -
Jurassic Park का Dinosaur Cloning Tech
एम्बर में फंसे मच्छरों से निकाले गए DNA के जरिए डायनासोर को फिर से जीवित करना, यह जेनेटिक इंजीनियरिंग की कल्पना को नई ऊंचाई देता है। आज क्लोनिंग तकनीक रियल है, लेकिन डायनासोर को वापस लाना अभी संभव नहीं है। (Still From Film) -
Avengers: Endgame का Infinity Gauntlet
मार्वल की इन्फिनिटी गौंटलेट अपने यूजर को समय, अंतरिक्ष, शक्ति, वास्तविकता, मन और आत्मा यानी सिक्स डाइमेंशन पर कंप्लीट कंट्रोल देता है। यह फिक्शन की सबसे शक्तिशाली तकनीकों में से एक मानी जाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: साइकोलॉजिकल और सुपरनेचुरल हॉरर, ये फिल्में हैं इतनी डरावनी कि अकेले देखने की नहीं करेंगे हिम्मत)