-
घने जंगल, छिपी हुई दुनिया, बेकाबू खतरे, जंगल एडवेंचर फिल्में हमें सिविलाइजेशन की सीमाओं से बहुत दूर ले जाती हैं, ऐसी जगहों पर, जहां इंसान और प्रकृति के बीच सीधा टकराव होता है। यहां हर कदम पर अनजान खतरे, रहस्यमयी जीव, खोई हुई सभ्यताएं और जीवन-मृत्यु का संघर्ष देखने को मिलता है। यही वजह है कि यह जॉनर एक्शन, फैंटेसी और सर्वाइवल का अनोखा मिश्रण बन जाता है। (Still From Film)
-
जंगल सिर्फ एक लोकेशन नहीं होता, बल्कि खुद एक किरदार की तरह काम करता है। अनिश्चित मौसम, जंगली जानवरों का खतरा, बाहरी दुनिया से कटे होने का डर, घना और भ्रामक भूगोल, इन सबके बीच इंसानी हिम्मत, लालच, जिज्ञासा और जीवित रहने की जद्दोजहद कहानी को और दिलचस्प बना देती है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं तो ये लिस्ट आपके लिए ही है। (Still From Film)
-
Anaconda (1997)
अमेजन के घने रेनफॉरेस्ट में विशाल सांप का आतंक, यह फिल्म क्रिएचर-फीचर जॉनर को जंगल के साथ जोड़कर जबरदस्त सस्पेंस पैदा करती है। (Still From Film) -
Avatar (2009)
हालांकि यह पूरी तरह पृथ्वी का जंगल नहीं है, लेकिन पैंडोरा की हरी-भरी दुनिया दर्शकों को एक अद्भुत और इमर्सिव अनुभव देती है। तकनीक और प्रकृति के टकराव की कहानी इसे खास बनाती है। यह फिल्म जंगल एडवेंचर को साइंस-फिक्शन के साथ जोड़कर एक विजुअली इमर्सिव अनुभव देती है। (Still From Film) -
Congo (1995)
अनजाने अफ्रीकी जंगल में खोई हुई सिटी और रहस्यमयी घटनाएं, यह फिल्म खोज और खतरे की कहानी कहती है। यह फिल्म ट्रेडिशनल एक्सपेडिशन स्टाइल एडवेंचर को जीवंत करती है। (Still From Film) -
Jumanji: Welcome to the Jungle (2017)
वीडियो गेम की दुनिया में बदल चुके जंगल में फंसे दोस्तों की कहानी रोमांच के साथ कॉमेडी का तड़का भी लगाती है। इस गेम में हर लेवल पर जंगल का नया खतरा सामने आता है। एडवेंचर और कॉमेडी का बेहतरीन संतुलन इसे परिवार के साथ देखने लायक बनाता है। (Still From Film) -
Jungle (2017)
सच्ची घटना पर आधारित यह फिल्म जंगल में फंसे एक युवक की जीवित रहने की जद्दोजहद को दिखाती है। यहां रोमांच से ज्यादा सर्वाइवल की कठोर सच्चाई सामने आती है। यहां कोई इमेजनरी मोनसटर नहीं, बल्कि असली प्रकृति ही सबसे बड़ा दुश्मन है। (Still From Film) -
Jungle Cruise (2021)
यह फिल्म खजाने की खोज पर आधारित एक रोमांचक सफर है, जिसमें ह्यूमर और एक्शन का शानदार मेल देखने को मिलता है। यह फिल्म क्लासिक एडवेंचर स्टाइल को आधुनिक अंदाज में पेश करती है। अमेजन के रहस्यमयी जंगल में छिपे प्राचीन रहस्यों की तलाश इसे मनोरंजक बनाती है। (Still From Film) -
Jurassic Park (1993)
डायनासोर से भरे एक आइलैंड पर आधारित यह फिल्म प्रीहिस्टोरिक एडवेंचर का स्टैंडर्ड बन चुकी है। इस फिल्म ने एडवेंचर और थ्रिल का एक नया बेंचमार्क सेट किया है। सस्पेंस, साइंस और जंगल का खौफ, सब कुछ यहां मौजूद है। आज भी इसे जंगल-आधारित रोमांचक फिल्मों की क्लासिक माना जाता है। (Still From Film) -
Predator (1987)
जंगल के बीच सैन्य मिशन और एक रहस्यमयी एलियन शिकारी, एक्शन और साइंस-फिक्शन का दमदार मिश्रण इस फिल्म को दमदार बनाते हैं। (Still From Film) -
The Legend of Tarzan (2016)
टार्जन की क्लासिक कहानी को आधुनिक अंदाज में पेश किया गया है। आधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और दमदार एक्शन के साथ यह फिल्म जंगल और इंसानी दुनिया के बीच संघर्ष दिखाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: हॉरर का चाहिए असली मजा, तो देखें ये फिल्में जो आपकी हिम्मत की लेंगी परीक्षा और अंधेरे में अकेले रहना हो जाएगा मुश्किल)