-
फैशन की दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक Met Gala 2026 इस बार भारतीय सितारों की दमदार मौजूदगी का गवाह बना। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित इस इवेंट की थीम ‘कॉस्ट्यूम आर्ट’ रही, जिसमें भारतीय सेलेब्रिटीज ने न केवल थीम को बखूबी अपनाया, बल्कि अपने लुक्स के जरिए देश की समृद्ध संस्कृति और शिल्पकला को भी वैश्विक मंच पर पेश किया। (PTI Photo)
-
इस साल करण जौहर, ईशा अंबानी, मनीष मल्होत्रा, अनन्या बिड़ला, नताशा पूनावाला, गौरवी कुमारी, सवाई पद्मनाभ सिंह, सुधा रेड्डी, दिया मेहता जटिया और मोना पटेल जैसे कई भारतीय चेहरों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। (Photo Source: ananyabirla/Instagram)
-
मनीष मल्होत्रा
मनीष मल्होत्रा ने ब्लैक बंधगला और केप में एंट्री की, जिसमें डोरी, जरी, चिकनकारी और कासाब जैसी पारंपरिक कढ़ाई का इस्तेमाल किया गया था। उनका लुक भारतीय कारीगरों और मुंबई के प्रति एक श्रद्धांजलि था। (Photo Source: manishmalhotraworld/Instagram) -
नताशा पूनावाला
नताशा पूनावाला ने मार्क क्विन और डोल्से एंड गब्बाना के डिजाइन में एक यूनिक फ्लोरल-इंस्पायर्ड आउटफिट पहना। यह लुक आर्ट और फैशन का बेहतरीन उदाहरण था, जिसमें स्कल्प्चरल एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया। (Photo Source: natasha.poonawalla/Instagram) -
करण जौहर
करण जौहर ने मनीष मल्होत्रा के डिजाइन किए आउटफिट में डेब्यू किया, जो प्रसिद्ध चित्रकार राजा रवि वर्मा की पेंटिंग्स से प्रेरित था। इस लुक में जरी-जरदोजी, हैंड-पेंटेड मोटिफ्स और पारंपरिक भारतीय आर्ट का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। (PTI Photo) -
जयपुर रॉयल फैमिली
प्रिंसेस गौरवी कुमारी ने अपनी दादी महारानी गायत्री देवी की विंटेज साड़ी को गाउन में बदलकर पहना, जो एक खूबसूरत ट्रिब्यूट था। वहीं, सवाई पद्मनाभ सिंह ने पारंपरिक राजस्थानी फुलगर कोट पहना, जिसे बनाने में 600 घंटे लगे। दोनों के लुक्स में विरासत और आधुनिकता का संतुलन साफ नजर आया। (Photo Source: vogueindia/Instagram) -
ईशा अंबानी
ईशा अंबानी ने डिजाइनर गौरव गुप्ता की कस्टम साड़ी पहनी, जो शुद्ध सोने के धागों से बुनी गई थी और इसमें 200 से ज्यादा हीरे जड़े थे। इस शानदार आउटफिट को तैयार करने में 50 से अधिक कारीगरों ने 1200 घंटे से ज्यादा समय लगाया। उनके लुक में ट्रेडिशनल पिचवाई मोटिफ्स और मॉडर्न डिजाइन का खूबसूरत मेल देखने को मिला। (Photo Source: gauravguptaofficial/Instagram) -
दिया मेहता जटिया
इस बार न केवल अंबानी परिवार की लाडली बेटी ईशा अंबानी, बल्कि उनकी भाभी श्लोका अंबानी की छोटी बहन दीया मेहता जटिया भी मेट गाला में छा गईं। दिया मेहता जटिया ने वेस्ट बंगाल की शोलाकारी को हाई फैशन में बदलते हुए एक अनोखा लुक पेश किया। कांजीवरम फैब्रिक और 3D डिजाइन का यह मिश्रण भारतीय हस्तकला की नई व्याख्या था। (Photo Source: dmjatia/Instagram) -
सुधा रेड्डी
हैदराबाद की बिजनेसवुमन सुधा रेड्डी ने ‘ट्री ऑफ लाइफ’ थीम पर आधारित आउटफिट पहना, जो कलमकारी कला से प्रेरित था। इस ड्रेस को बनाने में 90 से अधिक कारीगरों ने 3459 घंटे लगाए। इसमें तेलंगाना के सांस्कृतिक प्रतीकों को खूबसूरती से दर्शाया गया। (Photo Source: sudhareddy.official/Instagram) -
अनन्या बिड़ला
अनन्या बिड़ला ने मेट गाला में अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। उन्होंने डिजाइनर रॉबर्ट वून की ब्लैक कस्टम कॉउचर ड्रेस पहनी, जिसमें स्ट्रक्चर्ड सिल्हूट और वॉल्यूमिनस स्कर्ट थी। उनके लुक का सबसे खास हिस्सा रहा स्टेनलेस स्टील से बना मेटैलिक फेस मास्क, जिसे कलाकार सुबोध गुप्ता ने तैयार किया था। यह लुक बेहद बोल्ड और आर्टिस्टिक नजर आया। (Photo Source: ananyabirla/Instagram) -
मोना पटेल
इंडियन-अमेरिकन फैसन एंटरप्रेन्योर, इन्वेस्टर और फिलैंथरोपिस्ट मोना पटेल ने लियोनार्डो दा विंची से प्रेरित गोल्ड-व्हाइट कॉउचर पहना, जिसमें ह्यूमन बॉडी स्ट्रक्चर और कला का अनूठा संगम देखने को मिला। उनका लुक ‘विट्रुवियन मैन’ की अवधारणा को बेहद सूक्ष्म तरीके से दर्शाता था। (Photo Source: vogueindia/Instagram)
(यह भी पढ़ें: मई का पहला हफ्ता बना एंटरटेनमेंट स्पेशल, ‘डकैत’ से ‘लुक्खे’ तक, OTT पर आ रही हैं ये बड़ी फिल्में और सीरीज)