-
साल 2026 की दूसरी छमाही भारतीय सिनेमा के लिए बेहद खास रहने वाली है। एक्शन, क्राइम, स्पाई थ्रिलर और बायोपिक जैसी अलग-अलग जॉनर की कई बड़ी फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। IMDb की बहुप्रतीक्षित फिल्मों की लिस्ट में शामिल ये फिल्में दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं उन 5 भारतीय फिल्मों के बारे में, जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Still From Film)
-
अल्फा
आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘अल्फा’ 3 जुलाई 2026 को रिलीज होगी। शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म यशराज फिल्म्स के लोकप्रिय स्पाई यूनिवर्स की सातवीं कड़ी है। इससे पहले ‘एक था टाइगर’, ‘टाइगर जिंदा है’, ‘टाइगर 3’, ‘वॉर’, ‘वॉर 2’ और ‘पठान’ जैसी फिल्में इस यूनिवर्स का हिस्सा रह चुकी हैं। फिल्म की कहानी उदय चोपड़ा ने लिखी है, जबकि स्क्रीनप्ले सौमिल शुक्ला और श्रीधर राघवन ने तैयार किया है। (Still From Film) -
ईथा
श्रद्धा कपूर स्टारर ‘ईथा’ 28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी। लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी यह एक म्यूजिकल बायोपिक है, जो महाराष्ट्र की महान लोक कलाकार विठाबाई के जीवन पर आधारित है। फिल्म में 1940 से 1990 तक के उनके संघर्ष, सफलता और लोक कला में दिए गए अमूल्य योगदान को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। यह फिल्म संगीत और संस्कृति से जुड़ी एक प्रेरणादायक कहानी पेश करेगी। (Still From Film) -
किंग
शाहरुख खान की एक्शन एंटरटेनर ‘किंग’ 24 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि इसमें शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बड़े पर्दे पर डेब्यू करने जा रही हैं। लंबे समय से चर्चा में बनी यह फिल्म 2026 की सबसे बड़ी बॉलीवुड रिलीज में से एक मानी जा रही है। (Sril From Film) -
मिर्जापुर: द मूवी
लोकप्रिय वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ अब फिल्म के रूप में बड़े पर्दे पर आने के लिए तैयार है। गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अली फज़ल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी और दिव्येंदु शर्मा जैसे कलाकार नजर आएंगे। यह फिल्म सुपरहिट स्ट्रीमिंग फ्रेंचाइजी की कहानी को सिनेमाई अंदाज में आगे बढ़ाएगी। (Still From Film) -
रामायण: पार्ट 1
रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल और रवि दुबे स्टारर ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह पौराणिक महाकाव्य फिल्म बड़े पैमाने पर तैयार की जा रही है। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा कर रहे हैं, जबकि यश इसके सह-निर्माता भी हैं। इसकी सबसे बड़ी खासियत ऑस्कर विजेता वीएफएक्स स्टूडियो DNEG द्वारा तैयार किए जा रहे शानदार विजुअल इफेक्ट्स हैं, जिससे दर्शकों को भारतीय सिनेमा का एक भव्य और विश्वस्तरीय अनुभव मिलने की उम्मीद है। (Still From Film) -
टॉक्सिक
साउथ सुपरस्टार यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। फिल्म को एक साथ कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट किया गया है तथा इसे हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषाओं में भी डब करके रिलीज किया जाएगा। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: डॉक्टरों की जिंदगी को करीब से दिखाते हैं ये 7 शानदार भारतीय मेडिकल ड्रामा शोज)