-
फिल्में सिर्फ मनोरंजन नहीं होतीं, कुछ कहानियां ऐसी होती हैं जो दिमाग में बस जाती हैं, दिल पर असर छोड़ती हैं और खत्म होने के बाद भी लंबे समय तक आपका पीछा नहीं छोड़तीं। अगर आपकी वॉचलिस्ट में ये फिल्में शामिल हैं, तो यकीन मानिए आपका सिनेमा टेस्ट बाकी लोगों से कहीं बेहतर है। यह लिस्ट 1968 की क्लासिक हॉरर से लेकर 2021 की अंडररेटेड साइ-फाई तक अलग-अलग दौर और जॉनर की फिल्मों को कवर करती है। लेकिन इन सभी में एक चीज कॉमन है, ये ‘प्योर सिनेमा’ हैं। (Still From Film)
-
आफ्टर यांग (2021)
यह एक शांत लेकिन बेहद इमोशनल साइ-फाई फिल्म है, जो एक परिवार और उनके एंड्रॉयड के बीच के रिश्ते को दिखाती है। यह फिल्म मेमोरी और प्यार के मायने को बहुत ही सॉफ्ट और गहराई से एक्सप्लोर करती है। (Still From Film) -
ला ला लैंड (2016)
डेमियन चैजेल की यह म्यूजिकल फिल्म दो सपने देखने वालों की लव स्टोरी है, जो रियलिटी की कीमत चुकाते हैं। इसका एंडिंग आपको लंबे समय तक याद रहेगा। (Still From Film) -
पैरासाइट (2019)
बोंग जून-हो की यह फिल्म इतिहास रच चुकी है, यह पहली नॉन-इंग्लिश फिल्म थी जिसने ऑस्कर में बेस्ट पिक्चर जीता। क्लास डिवाइड पर बनी यह कहानी एक साथ कॉमेडी, थ्रिलर और ट्रेजेडी का बेहतरीन मिश्रण है। (Still From Film) -
रोजमेरीज बेबी (1968)
रोमन पोलान्स्की की यह हॉरर क्लासिक बिना जंप स्केयर के भी डर पैदा करती है। एक महिला की कहानी जो धीरे-धीरे समझती है कि उसकी प्रेग्नेंसी सामान्य नहीं है। यह फिल्म साइकॉलॉजिकल हॉरर का मास्टरपीस है। (Still From Film) -
द बैटमैन (2022)
रॉबर्ट पैटिनसन ने बैटमैन को एक डार्क, ऑब्सेसिव डिटेक्टिव के रूप में पेश किया। यह फिल्म पारंपरिक सुपरहीरो फिल्मों से हटकर एक ग्रिटी और रियलिस्टिक अप्रोच देती है। (Still From Film) -
द डार्क नाईट (2008)
यह फिल्म सुपरहीरो जॉनर को एक नए लेवल पर ले गई। हीथ लेजर का जोकर आज भी सिनेमा के सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में गिना जाता है। इस फिल्म ने साबित किया कि सुपरहीरो फिल्में भी गंभीर और शानदार सिनेमा हो सकती हैं। (Still From Film) -
द जेंटलमैन (2019)
गाय रिची की स्टाइलिश डायरेक्शन, ब्रिटिश ड्रग साम्राज्य की कहानी और लगातार होने वाले ट्विस्ट, ये फिल्म पूरी तरह एंटरटेनिंग पैकेज है। मॅथ्यू मॅकोनहे यहां अपने रोल को पूरी तरह एंजॉय करते नजर आते हैं। (Still From Film) -
द नाइस गायज (2016)
1970s के लॉस एंजेलिस में सेट ये फिल्म एक प्राइवेट डिटेक्टिव और एक एनफोर्सर की जोड़ी की कहानी है। मर्डर मिस्ट्री होने के बावजूद यह शायद सबसे मजेदार फिल्मों में से एक है। (Still From Film) -
द सोशल नेटवर्क (2010)
फेसबुक की शुरुआत की कहानी को एक शेक्सपीरियन ड्रामा की तरह पेश किया गया है। आरोन सोरकिन की राइटिंग और डेविड फिंचर की डायरेक्शन इसे एक शानदार फिल्म बनाती है। (Still From Film) -
व्हिप्लैश (2014)
एक जैज ड्रमर और उसके टफ टीचर के बीच की कहानी, यह फिल्म आपको तनाव और जुनून की हद तक ले जाती है। डेमियन चैजेल ने कम बजट में एक ऐसी फिल्म बनाई जो आज भी लोगों को रोमांचित करती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: स्टूडेंट्स के लिए बेस्ट इंस्पिरेशनल फिल्में, दिखाती हैं असफलता से सफलता तक का सफर)