सनी लियोनी ने अपने इस ऐड की आलोचना करने वाले को क्या दिया जवाब, पढ़ें
- 1 / 5
पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनी सनी लियोनी ने कंडोम का ऐड करने के लिए हो रही अपनी आलोचना पर एक बार फिर जवाब दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'मैं सुरक्षित सेक्स और अनचाहे गर्भ से बचाव को बढ़ावा दे रही हूं। अगर कोई परिवार बच्चे के लिए तैयार नहीं है तो यह (कंडोम) गर्भ से बचने का अच्छा उपाय है और गर्भनिरोधक गोलियों की तुलना में इसका महिला की सेहत पर कोई बुरा असर भी नहीं पड़ता। गोलियों के इस्तेमाल से तो औरत के तन-मन के अलावा हारमोन पर भी असर पड़ता है। मैं इसे बुरा नहीं मानती।' मंगलवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुई एक रैली में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अंजान ने कहा था कि ऐसे विज्ञापनों से रेप की घटनाएं बढ़ेंगी। उनके बयान का वीडियो यूट्यूब पर भी अपलोड हुआ था। इसके बाद दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष बरखा सिंह ने सनी लियोनी का कंडोम का विज्ञापन टीवी पर दिखाए जाने से रोकने की मांग की थी। 34 साल की सनी अमेरिका में पोर्न फिल्मों में काम करती थीं। कुछ साल पहले वह रियलिटी शो बिग बॉस में शामिल होने भारत आईं। इसके बाद उन्हें महेश भट्ट ने फिल्म ऑफर की। 2012 में वह जिस्म 2 में बतौर हीरोइन दिखाई दीं। पिछले साल मैनफोर्स कंडोम का उनका विज्ञापन रिलीज हुआ था। इस साल वह एक पहेली लीला और कुछ कुछ लोचा है फिल्मों में दिखी हैं। उनकी अगली फिल्म मस्तीजादे होगी। यह एक सेक्स कॉमेडी है। इसे पिछले महीने ही सेंसर बोर्ड की हरी झंडी मिली है।
- 2 / 5
बिग बॉस में पोल डांस करतीं सनी लियोनी। वह बिग बॉस सीजन 5 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थी। इससे पहले वह पोर्न मूवीज में काम करती थी।
- 3 / 5
बॉलीवुड मूवी जिस्म-2 में सनी लियोनी। महेश भट्ट ने इसी फिल्म से सनी लियोनी को बॉलीवुड में ब्रेक दिया।
- 4 / 5
कुछ-कुछ लोचा है फिल्म में राम कपूर के साथ सनी लियोनी। यह उनकी लेटेस्ट मूवी है।
- 5 / 5
फिल्म मस्तीजादे में सनी लियोनी। इस मूवी को पिछले महीने ही सेंसर बोर्ड की मंजूरी मिली है।
No Comments.