-

टीवी की दुनिया से निकल बॉलीवुड के रास्ते टॉलीवुड तक का सफर तय करने वालीं हंसिका मोटवानी शादी करने जा रही हैं। हंसिका ने सोशल मीडिया के जरिए हैल ही में फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की।
-
हंसिका बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया संग ब्याह करने जा रही हैं।(Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
हाल ही में हंसिका ने कुछ फोटोज शेयर की जिनमें सोहेल उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर रहे हैं। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
इस दौरान हंसिका मोटवानी व्हाइट ड्रेस तो सोहेल ब्लैक सूट में नजर आए। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हंसिका ने लिखा- अभी और हमेशा के लिए। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
हंसिका और सोहेल की इन तस्वीरों पर उनके फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
मीडिया में मौजूद जानकारी के मुताबिक हंसिका और सोहेल की शादी दिसंबर के पहले सप्ताह में होगी। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)
-
बताया जा रहा है कि दोनों की शादी का जश्न तीन दिनों तक चलेगा। ये कार्यक्रम 2 से 4 दिसंबर तक होने की बात कही जा रही है। (Photo: Hansika Motwani/Instagram)