-
आज इंटरनेट हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है, सोशल मीडिया, ऑनलाइन गेम्स, वीडियो कॉल और डिजिटल पहचान हमारे रोजमर्रा के जीवन में गहराई से शामिल हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि यही इंटरनेट कितना खतरनाक भी हो सकता है? हॉरर और थ्रिलर जॉनर की कई फिल्में इंटरनेट की इसी डरावनी सच्चाई को दिखाती हैं, जहां एक क्लिक आपकी जिंदगी बदल सकता है। यहां कुछ ऐसी ही फिल्में हैं, जिन्हें देखने के बाद आप इंटरनेट से दूरी बनाने के बारे में जरूर सोचेंगे। (Still From Film)
-
Countdown (2019)
एक नर्स एक ऐसा ऐप डाउनलोड करती है जो बताता है कि उसकी मौत कब होगी। जब ऐप तीन दिन का समय दिखाता है, तो उसकी जिंदगी डर और समय के खिलाफ जंग बन जाती है। (Still From Film) -
Cry Wolf (2005)
बोर्डिंग स्कूल के कुछ स्टूडेंट्स मजाक में ईमेल के जरिए सीरियल किलर की अफवाह फैलाते हैं। लेकिन यह मजाक असली खतरे में बदल जाता है। फिल्म फेक न्यूज और अफवाहों के खतरों को दिखाती है। (Still From Film) -
Deadstream (2022)
एक बदनाम यूट्यूबर अपने फॉलोअर्स वापस पाने के लिए एक हॉन्टेड हाउस से लाइव स्ट्रीम करता है, लेकिन जल्द ही उसे असली खौफ का सामना करना पड़ता है। जब असली आत्मा नाराज हो जाती है, तो यह शो जानलेवा बन जाता है। यह फिल्म दिखाती है कि लाइक्स और व्यूज की चाह कितनी खतरनाक हो सकती है। (Still From Film) -
Demo_n (2024)
ऑनलाइन दोस्तों की एक मीटिंग तब डरावनी हो जाती है जब एक शख्स गलती से एक कर्स्ड वीडियो गेम लिंक खोल देता है और चैट में अलौकिक ताकत को आमंत्रित कर बैठता है। यह कहानी बताती है कि हर लिंक पर क्लिक करना सुरक्षित नहीं होता। (Still From Film) -
Friend Request (2016)
जब एक कॉलेज स्टूडेंट किसी रहस्यमयी लड़की को ऑनलाइन अनफ्रेंड करती है, तो उसके बाद उसकी जिंदगी में एक दानवीय शक्ति यानी डेमोनिक पावर प्रवेश कर जाती है जो उसके करीबी दोस्तों को निशाना बनाती है। (Still From Film) -
Host (2020)
लॉकडाउन के दौरान छह दोस्त Zoom पर सेआंस (आत्माओं से संपर्क) करने की कोशिश करते हैं, लेकिन यह प्रयोग उनके लिए जानलेवा साबित होता है। मजाक में शुरू हुआ यह सेशन जल्दी ही भयावह अनुभव में बदल जाता है। फिल्म बताती है कि डिजिटल प्लेटफॉर्म भी सुपरनैचुरल खतरों से सुरक्षित नहीं हैं। (Still From Film) -
Influencer (2022)
थाईलैंड में अकेले ट्रिप पर गई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैडिसन की मुलाकात CW से होती है। शुरुआत में सब सामान्य लगता है, लेकिन धीरे-धीरे CW की दिलचस्पी खतरनाक रूप ले लेती है। फिल्म दिखाती है कि ऑनलाइन बनाई गई पहचान कितनी भ्रामक हो सकती है। (Still From Film) -
Influencers (2025)
डिजिटल फेम की अंधी दौड़ और सोशल मीडिया के दबाव पर आधारित यह फिल्म दिखाती है कि लाइक्स और फॉलोअर्स की चाहत इंसान को किस हद तक ले जा सकती है। (Still From Film) -
Nerve (2016)
एक ऑनलाइन ट्रुथ-ऑर-डेयर गेम में फंसी स्टूडेंट को अनजान ‘वॉचर्स’ कंट्रोल करते हैं। जैसे-जैसे चैलेंज खतरनाक होते जाते हैं, गेम जानलेवा बन जाता है। (Still From Film) -
Spree (2020)
वायरल होने की चाह में एक राइडशेयर ड्राइवर खतरनाक योजना बनाता है और सब कुछ लाइव स्ट्रीम करता है। यह फिल्म दिखाती है कि ऑनलाइन फेम की भूख कितनी घातक हो सकती है। (Still From Film) -
The Net (1995)
एंजेला बेनेट नाम की प्रोग्रामर गलती से गवर्नमेंट सीक्रेट जान लेती है और अचानक उसकी पहचान मिटा दी जाती है। इंटरनेट पर निर्भर दुनिया में पहचान खो देना कितना खतरनाक हो सकता है, यह फिल्म उसी डर को दिखाती है। (Still From Film) -
Unfriended (2014)
एक ग्रुप चैट में शामिल दोस्तों को अपने मृत मित्र के अकाउंट से मैसेज आने लगते हैं। धीरे-धीरे रहस्यमयी ताकत उनके राज खोलने लगती है। यह फिल्म साइबर बुलिंग और उसके परिणामों पर गहरा संदेश देती है। (Still From Film) -
Unfriended: Dark Web (2018)
एक किशोर को नया लैपटॉप मिलता है, लेकिन जल्द ही उसे पता चलता है कि पिछला मालिक उसे देख रहा है और अपना लैपटॉप वापस पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। डार्क वेब की सच्चाई रोंगटे खड़े कर देती है। यह फिल्म इंटरनेट के उस हिस्से को दिखाती है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग नहीं जानते। (Still From Film) -
Untraceable (2008)
एक सीरियल किलर इंटरनेट पर अपने शिकार की लाइव स्ट्रीमिंग करता है और लोगों के व्यूज से उनकी मौत की गति तय होती है। FBI एजेंट जेनिफर मार्श उसे पकड़ने की कोशिश करती है। समय के साथ यह ‘कैट-एंड-माउस’ गेम बेहद निजी और खतरनाक बन जाता है। फिल्म इंटरनेट की गुमनामी के खतरों को उजागर करती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: साइकोलॉजिकल स्टेमिना की परीक्षा लेतीं ये हॉरर फिल्में, जानिए क्यों बनीं बहस का विषय)