-
अगर आपको जानवरों से प्यार है और ऐसी फिल्में देखना पसंद है जिनमें एनिमल किरदार दिल जीत लें, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इन फिल्मों में जानवर सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं होते, बल्कि वही असली हीरो बनकर सामने आते हैं। कहीं दोस्ती है, कहीं संघर्ष, कहीं हंसी तो कहीं इमोशन, ये एनिमल मूवीज आपको हंसाएंगी, रुलाएंगी और सोचने पर मजबूर कर देंगी। तो आइए जानते हैं ऐसी एनिमल मूवीज के बारे में, जिन्हें देखने के बाद जानवर आपके फेवरेट किरदार बन जाएंगे। (Stills From Films)
-
Caught Stealing
Caught Stealing (2025) एक ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर है। एक बिल्ली की देखभाल करना एक आम आदमी को खतरनाक गैंगस्टर्स की दुनिया में धकेल देता है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Doctor Dolittle
Doctor Dolittle (1998) एक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक डॉक्टर को पता चलता है कि वह जानवरों से बात कर सकता है। ह्यूमर और एनिमल मोमेंट्स से भरी यह फिल्म आज भी पसंद की जाती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Entertainment
Entertainment (2014) एक हिंदी कॉमेडी फिल्म है, जिसमें एक कुत्ता अरबों की संपत्ति का वारिस बन जाता है। अक्षय कुमार की यह फिल्म हल्के-फुल्के अंदाज में फैमिली एंटरटेनमेंट देती है। ये फिल्म Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Flow
Flow (2024) एक एनिमेटेड डिस्टोपियन एडवेंचर फिल्म है। एक भीषण बाढ़ के बाद अलग-अलग प्रजातियों के जानवर एक नाव पर साथ आने को मजबूर होते हैं। यह फिल्म सहयोग और सर्वाइवल की अनोखी कहानी कहती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Life of Pi
Life of Pi (2012) एक शानदार एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है। जहाज़ हादसे के बाद एक लाइफबोट पर फंसे पी पटेल और एक बंगाल टाइगर रिचर्ड पार्कर की कहानी संघर्ष, विश्वास और जीवन के गहरे अर्थों को छूती है। ये फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
My Neighbor Totoro
My Neighbor Totoro (1988) एक क्लासिक जापानी एनिमेटेड फिल्म है। दो बहनों और जंगल के रहस्यमयी स्पिरिट टोटोरो की दोस्ती दिल को छू जाती है। ये फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Paddington
Paddington (2014) एक प्यारी सी फैमिली फिल्म है। पेरू के जंगलों से लंदन पहुंचे एक भालू की कहानी, जो अपने शिष्टाचार और मासूमियत से सबका दिल जीत लेता है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Ratatouille
Ratatouille (2007) एक एनिमेटेड फिल्म है, जिसमें रेमी नाम का एक चूहा शेफ बनने का सपना देखता है। इंसानों की दुनिया में अपनी जगह बनाने की उसकी जर्नी प्रेरणादायक और बेहद मनोरंजक है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Stuart Little
Stuart Little (1999) एक लाइव-एक्शन एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है। एक छोटे से चूहे स्टुअर्ट को जब लिटल फैमिली गोद लेती है, तो उसे घर में अपनी जगह बनाने के लिए कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। साहस और मासूमियत से भरी यह फिल्म हर उम्र के दर्शकों को पसंद आती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
The Call of the Wild
The Call of the Wild (2020) एक एडवेंचर फिल्म है, जो बक नाम के कुत्ते की कहानी दिखाती है। कैलिफोर्निया से युकॉन तक का उसका सफर आत्मनिर्भरता और आजादी का प्रतीक बन जाता है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
The Cat Returns
The Cat Returns (2002) एक जापानी एनिमे फैंटेसी फिल्म है। एक लड़की गलती से बिल्लियों की जादुई दुनिया में पहुंच जाती है, जहां से बाहर निकलने के लिए उसे एक बोलते हुए कैट स्टैच्यू की मदद लेनी पड़ती है। ये फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
The Secret Life of Pets
The Secret Life of Pets (2016) एक एनिमेटेड कॉमेडी फिल्म है, जो दिखाती है कि पालतू जानवर मालिकों के घर से बाहर जाने के बाद क्या-क्या करते हैं। मजेदार और क्यूट मोमेंट्स से भरी यह फिल्म बच्चों और बड़ों दोनों को पसंद आएगी। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Togo
Togo (2019) एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है। एक छोटे कद के स्लेज डॉग टोगो की कहानी, जिसने 1925 के सीरम रन में असंभव को संभव कर दिखाया। ये फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Turner & Hooch
Turner & Hooch (1989) एक बडी कॉप कॉमेडी फिल्म है, जहां एक सख्त डिटेक्टिव और एक शरारती कुत्ते की जोड़ी मिलकर क्राइम सुलझाती है। ये फिल्म Disney+ Hotstar पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
777 Charlie
777 Charlie एक 2022 की कन्नड़ एडवेंचर-ड्रामा फिल्म है, जो एक अकेले फैक्ट्री वर्कर और एक आवारा लैब्राडोर डॉग के बीच बनती खूबसूरत बॉन्डिंग की कहानी दिखाती है। फिल्म दोस्ती, हीलिंग और बिना शर्त प्यार को बेहद सादगी से पेश करती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: AI, टाइम लूप और टेक्नोलॉजी, ये फिल्में दिखाती हैं भविष्य का डरावना चेहरा और साइंस का खतरनाक रूप)