किसी ने भागने का बनाया प्लान, कोई क्लास के बाहर घंटों करता इंतजार, SRK से रणवीर तक की लव स्टोरी
- 1 / 6
Valentine's Day 2019: आज वेलेंटाइन्स डे के मौके पर प्रेमी युगल अपने प्यार का इजहार कर रहे हैं। ऐसे में कपल सोशल मीडिया पर तमाम तरह के मैसेज वायरल कर रहे हैं। जिस तरह से आम प्रेमी जोड़ों को अपने प्यार का मंजिल पाने के लिए कई पापड़ बेलने पड़ते हैं। ठीक उसी तरह बॉलीवुड के सुपरस्टार्स ने भी अपने प्यार की मंजिल पाने के लिए कई जतन किये हैं। बड़े पर्दे के हीरो या हिरोइन की तरह फिल्मी सितारों ने भी अपनी गर्लफ्रेंड को पत्नी का दर्जा देने के लिए या फिर अपने बॉयफ्रेंड को पति बनाने के लिए कई मुश्किलों का सामना किया है। इस लिस्ट में शाहरुख खान, सैफ अली खान, सिद्धार्थ रॉय कपूर, रणवीर सिंह या रानी मुखर्जी समेत कई स्टार्स का नाम शामिल हैं। (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
- 2 / 6
शाहरुख खान को सिल्वर स्क्रीन का किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है। शाहरुख खान की फिल्मों की कहानी जितनी रोमांटिक होती है। उससे कही ज्यादा दिलचस्प उनकी रियल लाइफ लव स्टोरी है। दरअसल शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान का उनकी डांस क्लास के बाहर घंटों इंतजार करते थे। जहां वह डांस के गुण सीखने के लिए आती थीं। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार परवान चढ़ गया। कुछ समय के बाद ही दोनों एक-दूसरे के हमनुमा भी बन गए थे।
- 3 / 6
करीना कपूर और सैफ अली खान को भी अपने प्यार को मंजिल तक पहुंचाने के लिए कई जतन करने पड़े थे। दरअसल करीना कपूर के घरवालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन करीना कपूर सैफ के प्यार में इस कदर डूब चुकी थीं कि उन्होंने घर से भागने तक का प्लान बना लिया था। कहा जाता है कि करीना ने अपने घरवालों से भी कह दिया था कि यदि वह शादी नहीं करवाएंगे तो वह भाग जाएंगी।
- 4 / 6
विद्या बालन और फिल्ममेकर सिद्धार्थ रॉय कपूर मैरिड लाइफ को एन्जॉय कर रहे हैं। लेकिन दोनों के बीच प्यार परवान करण जौहर के कारण चढ़ा था। जी हां, विद्या फिल्मफेयर अवॉर्ड के बैकस्टेज पर खड़ी थीं। वहीं पर उनकी मुलाकात उनके होने वाले पति सिद्धार्थ रॉय कपूर से हुई थी। बाद में विद्या और सिद्धार्थ की मुलाकात कराने के लिए करण जौहर ने प्लानिंग की थी।
- 5 / 6
रानी और आदित्य की पहली मुलाकात एक रेस्टोरेंट में हुई थी। आदित्य रानी को अपनी फिल्म में कास्ट करने का सोच रहे थे, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इसके बाद आदित्य ने करण जौहर ने 'कुछ कुछ होता है' में रानी को कास्ट करने के लिए कहा था। रानी को पहली बार डेट पर ले जाने के लिए आदित्य ने रानी के माता-पिता से पूछा था। शादी के बाद रानी ने एक इंटरव्यू में कहा था, ''जब आदित्य पहली बार उन्हें डेट पर ले गए थे तो घर आकर मेरे पैरेंट्स से पूछा था कि क्या मैं आपकी बेटी को डेट पर ले जा सकता हूं। मैं और आदित्य तब रिश्ते में आए जब उनका तलाक हो गया था। वो मेरे लिए भगवान शिव की तरह हैं। जो हमेशा शांत रहते हैं।''
- 6 / 6
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह का नाम बॉलीवुड के चहेते कपल्स की लिस्ट में शुमार है। दोनों एक साथ जितना क्यूट दिखते हैं, उससे कही ज्यादा प्यारी दोनों की प्रेम-कहानी है। दीपिका-रणवीर के बीच नजदीकियां 'राम-लीला' फिल्म की शूटिंग के दौरान बढ़ी थीं। एक बार रणवीर सिंह दीपिका पादुकोण की गोद में सबके सामने बैठ गए थे। जिसे देखकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए थे।
No Comments.