हैप्पी बर्थडे सोनाक्षी सिन्हा: कॉस्टयूम डिजायनर के तौर पर करती थीं काम, सलमान खान के कहने पर घटाया था 30 किलो वजन
- 1 / 8
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम की बेटी सोनाक्षी सिन्हा का जन्म 2 जून 1987 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई के आर्य विद्या मंदिर से स्कूली शिक्षा प्राप्त की और मुंबई के ही नाथीबाई दामोदर ठाकरे महिला विश्वविद्यालय से फैशन डिजाइनिंग में बैचलर की डिग्री हासिल की। अपने करियर की शुरुआत में कॉस्टयूम डिजायनर का काम करने के बाद उन्होंने 2010 में सलमान खान की दबंग के जरिए बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए उन्हें फिल्मफेयर का बेस्ट डेब्यू फीमेल का अवॉर्ड मिला था। एक्ट्रेस के दो भाई लव और कुश सिन्हा हैं। इस साल सोनाक्षी अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगी। (Image Source: Instagram)
- 2 / 8
सोनाक्षी ने फिल्म मेरा दिल लेके देखो के जरिए कॉस्ट्यूम डिजायनर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। (Image Source: Instagram)
- 3 / 8
फिल्मों में आने से पहले सोनाक्षी एक मॉडल थीं और उन्होंने लैक्मे फैशन वीक के लिए साल 2008 और 2009 में रैंप वॉक किया था। (Image Source: Instagram)
- 4 / 8
सोनाक्षी को फिल्म इंडस्ट्री में लाने के लिए सलमान खान जिम्मेदार हैं। उन्हीं के कहने पर एक्ट्रेस ने स्विमिंग और योगा के जरिए 30 किलो वजन घटाया था और दबंग में भाईजान के अपोजिट नजर आई थीं। (Image Source: Instagram)
- 5 / 8
अपनी पहली फिल्म दंबग की कमाई को सोनाक्षी ने सलमान खान की एनजीओ बीइंग ह्यूमन को दान कर दिया था। एक्ट्रेस को अपने प्पीज से बहुत प्यार है। (Image Source: Instagram)
- 6 / 8
दबंग में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की मूंछे नजर आई थीं। इसके पीछे सोनाक्षी का आइडिया था। (Image Source: Instagram)
- 7 / 8
सोनाक्षी को पेंटिंग और स्केच बनाने का भी बहुत शौक है। फिल्म 'लुटेरा' में भी वह पेंटिंग करती नजर आईं। उन्हें साड़ी पहनना भी बहुत पसंद है। (Image Source: Instagram)
- 8 / 8
सोनाक्षी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेज में से एक हैं, जिन्होंने कम समय में ही बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल किया। आज वह बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार हैं। (Image Source: Instagram)