-
स्टूडेंट लाइफ सिर्फ किताबों और एग्जाम्स तक सीमित नहीं होती, बल्कि यह दोस्ती, असफलताओं, सपनों और खुद को पहचानने का सबसे अहम दौर होता है। कुछ फिल्में ऐसी होती हैं जो न सिर्फ एंटरटेन करती हैं, बल्कि जीवन के गहरे सबक भी सिखाती हैं। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो ये फिल्में आपकी सोच बदल सकती हैं और आपको एक नई दिशा दे सकती हैं। (Stills From Films)
-
3 इडियट्स
इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर तीखा व्यंग्य करती यह फिल्म छात्रों को अपने जुनून को फॉलो करने की प्रेरणा देती है। यह बताती है कि रटने से नहीं, समझने से सफलता मिलती है। (Still From Film) -
छिछोरे
यह फिल्म दोस्ती, कॉलेज लाइफ और असफलता से उबरने की कहानी है। इसमें दिखाया गया है कि जिंदगी में हार-जीत से ज्यादा मायने रखता है कोशिश करना। यह फिल्म छात्रों को सिखाती है कि ‘लूजर’ का टैग सिर्फ एक सोच है, हकीकत नहीं। (Still From Film) -
डेड पोएट्स सोसायटी
यह फिल्म एक ऐसे टीचर की कहानी है जो अपने छात्रों को अपने सपनों को जीने और अलग सोचने के लिए प्रेरित करता है। इसका मैसेज है- ‘Carpe Diem’ यानी आज को जियो। (Still From Film) -
डियर जिंदगी
यह फिल्म मानसिक स्वास्थ्य और खुद को समझने की अहमियत पर जोर देती है। स्टूडेंट्स के लिए यह जानना जरूरी है कि जिंदगी में परफेक्ट होना जरूरी नहीं, खुश रहना जरूरी है। (Still From Film) -
गुड विल हंटिंग
यह फिल्म एक ऐसे जीनियस की कहानी है जो अपने डर और अतीत से जूझ रहा होता है। यह सिखाती है कि टैलेंट के साथ-साथ सही मार्गदर्शन और मानसिक संतुलन भी जरूरी है। (Still From Film) -
सुपर 30
आनंद कुमार की जिंदगी पर आधारित यह फिल्म मेहनत, संघर्ष और शिक्षा की ताकत को दिखाती है। यह छात्रों को सिखाती है कि सही मार्गदर्शन से कुछ भी संभव है। (Still From Film) -
तारे जमीन पर
यह फिल्म एक बच्चे की कहानी है जिसे पढ़ाई में कमजोरी के कारण गलत समझा जाता है। यह सिखाती है कि हर बच्चा खास होता है, बस उसे समझने की जरूरत है। (Still From Film) -
द परस्युट ऑफ हैपिनेस
यह एक संघर्ष की सच्ची कहानी है, जो सिखाती है कि हालात कितने भी मुश्किल क्यों न हों, अगर मेहनत और हिम्मत है तो सफलता जरूर मिलती है। (Still From Film) -
द सोशल नेटवर्क
यह फिल्म मार्क ज़ुकेरबर्ग की कहानी पर आधारित है। यह दिखाती है कि एक आइडिया कैसे दुनिया बदल सकता है, और सफलता के साथ आने वाली चुनौतियां क्या होती हैं। (Still From Film) -
वेक अप सिड
यह फिल्म एक ऐसे लड़के की कहानी है जो जिम्मेदारी से भागता है, लेकिन धीरे-धीरे जिंदगी को समझता है। यह युवाओं को अपने पैशन और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना सिखाती है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: अगर आपको पसंद हैं क्राइम थ्रिलर तो ये फिल्में हैं आपके लिए परफेक्ट, एक बार शुरू की तो खत्म किए बिना नहीं छोड़ पाएंगे)