-
कभी-कभी दिन इतना थका देने वाला होता है कि मन सिर्फ ऐसी फिल्में देखने का करता है जो दिल को शांति दें, हल्की मुस्कान लाएं और जिंदगी को थोड़ा आसान महसूस कराएं। तमिल सिनेमा में ऐसी कई खूबसूरत फिल्में हैं जो रिश्तों, प्यार, दोस्ती और जिंदगी की छोटी-छोटी खुशियों को बेहद सादगी से दिखाती हैं। अगर आप भी ‘थेरेपी जैसी फील’ देने वाली फिल्मों की तलाश में हैं, तो ये तमिल फिल्में आपनी वॉचलिस्ट में जरूर शामिल कर लें। (Stills From Films)
-
‘96
तमिल सिनेमा की सबसे खूबसूरत रोमांटिक फिल्मों में से एक ‘96 पुराने प्यार और यादों की कहानी है। स्कूल रीयूनियन में दो पुराने प्रेमी वर्षों बाद मिलते हैं और बीते समय को याद करते हैं। फिल्म की भावनाएं, संगीत और शांत कहानी लंबे समय तक दिल में रहती है। इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Good Night
2023 में रिलीज हुई यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक ऐसे आईटी कर्मचारी मोहन की कहानी है, जिसकी खर्राटे लेने की आदत उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी परेशानी बन जाती है। उसकी यही समस्या उसके रिश्तों और प्यार के बीच भी मुश्किलें खड़ी कर देती है। फिल्म बेहद सिंपल, रिलेटेबल और दिल को छू लेने वाली है। इसकी हल्की-फुल्की कहानी और इमोशनल मोमेंट्स लंबे दिन के बाद मन को सुकून देते हैं। इसे Disney+ Hotstar पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Kadaisi Vivasayi
2022 की यह भावुक ड्रामा फिल्म गांव, खेती और इंसानी संघर्ष की कहानी है। फिल्म एक बुजुर्ग किसान मायांडी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो परंपराओं और खेती को बचाने की कोशिश करता है। इसकी सादगी और ग्रामीण जीवन की खूबसूरती मन को शांति देती है। यह फिल्म Sony LIV पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Kandukondain Kandukondain
साल 2000 में आई यह रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म जेन ऑस्टिन के उपन्यास ‘Sense and Sensibility’ से प्रेरित है। दो बहनों की जिंदगी, प्यार और दिल टूटने की कहानी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। फिल्म में इमोशन्स, संगीत और रिश्तों की गहराई दर्शकों को भावुक कर देती है। इसे Amazon Prime Video पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Mozhi
2007 की यह म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म आज भी तमिल सिनेमा की सबसे खूबसूरत फिल्मों में गिनी जाती है। कहानी कार्तिक और अर्चना के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां कार्तिक एक बहरी और बोल न सकने वाली लड़की से प्यार कर बैठता है। फिल्म रिश्तों को बहुत संवेदनशील तरीके से पेश करती है और दर्शकों को जिंदगी को सकारात्मक नजरिए से देखने की प्रेरणा देती है। इसे Sun NXT पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Nanban
2012 की यह कमिंग-ऑफ-एज कॉमेडी ड्रामा दोस्ती, सपनों और जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश देती है। इंजीनियरिंग कॉलेज की यादों और दोस्तों की कहानी दर्शकों को हंसाती भी है और भावुक भी करती है। यह फिल्म प्रेरणादायक होने के साथ-साथ दिल को हल्का महसूस कराती है। इसे ZEE5 पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Oh My Kadavule
यह 2020 की रोमांटिक फैंटेसी कॉमेडी फिल्म दोस्ती, शादी और रिश्तों की उलझनों को बहुत खूबसूरती से दिखाती है। दो बचपन के दोस्त शादी तो कर लेते हैं, लेकिन गलतफहमियां उनके रिश्ते को मुश्किल बना देती हैं। फिल्म में प्यार, दूसरी संभावनाएं और जिंदगी को नए नजरिए से देखने का संदेश मिलता है। हल्की कॉमेडी और भावुक पलों का शानदार संतुलन इसे बेहद खास बनाता है। यह फिल्म Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Rhythm
2000 की यह रोमांटिक ड्रामा फिल्म दो ऐसे लोगों की कहानी है जिन्होंने अपने जीवनसाथी को खो दिया है। अकेलेपन और दर्द के बीच दोनों एक-दूसरे में नई उम्मीद तलाशते हैं। फिल्म रिश्तों और दूसरी शुरुआत की खूबसूरती को बेहद भावुक अंदाज में दिखाती है। इसे Sun NXT पर देखा जा सकता है। (Still From Film) -
Sillu Karuppatti
यह 2019 की रोमांटिक एंथोलॉजी फिल्म चार अलग-अलग उम्र के लोगों की प्रेम कहानियों को दिखाती है। हर कहानी प्यार और रिश्तों के अलग रंग पेश करती है। फिल्म का शांत माहौल, सरल संवाद और भावनात्मक गहराई इसे बेहद रिलैक्सिंग बनाती है। यह Netflix पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Vaayai Moodi Pesavum
यह 2014 की सटायर रोमांटिक कॉमेडी फिल्म एक अनोखे कॉन्सेप्ट पर आधारित है। एक ऐसी बीमारी फैलती है जो लोगों को बोलने से रोक देती है और सरकार बातचीत पर प्रतिबंध लगा देती है। फिल्म का मजेदार अंदाज, रोमांस और सोशल सटायर इसे बेहद एंटरटेनिंग बनाते हैं। अगर आप कुछ अलग और हल्का-फुल्का देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म बढ़िया विकल्प है। यह Sun NXT पर उपलब्ध है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: करियर को लेकर हैं कन्फ्यूज? ये 10 फिल्में देंगी नई दिशा और मोटिवेशन)