-

स्टार प्लस के सीरियल ये हैं मोहब्बतें की दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों छुट्ट्यों पर हैं। इस दौरान दोनों ने अपने सोशल अकाउंट पर ताजा तस्वीरें पोस्ट की हैं। एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही में अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई। इसके चलते दिव्यंका और विवेक क्वॉलिटी टाइम बिताने के लिए इटली पहुंचे हैं। वहीं से दिव्यंका और विवेक अपने खूबसूरत पलों की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। देखें तस्वीरें
-
दिव्यंका ने अपने सोशल अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपनी और अपने हबी की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में दिव्यंका और विवेक काफी इंज्वॉय करते हुए दिख रहे हैं।
-
विवेक ने अपनी खुद की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह हवा में उछलते दिख रहे हैं।
-
वहीं दूसरी तस्वीर में वह अकेले बैठे हुए हैं।
-
विवेक ने अपने अकाउंट पर जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें एक वीडियो भी है। इस वीडियो में दिव्यंका और विवेक खूब मस्ती कर रहे हैं।
-
दिव्यंका के हाथ में कैमरा है वह सेल्फी वीडियो बना रही हैं वहीं उनके पीछे विवेक खड़े हैं और विवेक के पीछे है केबल कार, जिससे वह वीडियो बना कर मस्ती ले रहे हैं।
-
इसके अलावा कुछ दिन पहले दोनों ने अपनी छुट्टियों से एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि तीन फ्लाइट बदलकर वो इटली के सिसली पहुंचे हैं।
-
यहां बमुश्किल कोई भारतीय आता है। लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसी वजह से हमने इस जगह को चुना। वीडियो मे वो सिसली की खूबसूरती को दिखाते हैं।
हैं। एक तस्वीर में दिव्यंका और उनके हसबेंड दोनों साथ में म्यूजिक सुन रहे हैं। -
बता दें इससे पहले दोनों की शादी की पहली सालगिरह थी। दिव्यंका त्रिपाठी पिछले साल जुलाई में टीवी एक्टर विवेक दहिया के साथ शादी के बंधन में बंध गईं थीं।
-
इस दौरान दोनों टीवी स्टार ने हिंदू परंपरा से शादी की। इसके बाद दोनों ने अपने दोस्तों और परिवार के लिए चंडीगढ़ और मुंबई में दो ग्रैंड रिसेप्शन रखे थे।