-
साल 2026 सिनेमा प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। डिज्नी ने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्मों की पूरी लाइनअप जारी कर दी है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी, एनिमेशन और सुपरहीरो जॉनर की कई बड़ी फिल्में शामिल हैं। मई से लेकर दिसंबर तक हर महीने दर्शकों को नई कहानी और शानदार विजुअल्स का अनुभव मिलने वाला है। (Stills From Films)
-
द डेविल्स वियर्स प्राडा 2
सबसे पहले 1 मई 2026 को रिलीज होगी ‘द डेविल्स वियर्स प्राडा 2’। यह फिल्म एक बार फिर फैशन वर्ल्ड की चमक-दमक और पावर गेम को दिखाएगी। कहानी में एंडी और मिरांडा प्रीस्टली की वापसी होगी, जहां डिजिटल मीडिया के बदलते दौर में ‘रनवे’ मैगजीन के अस्तित्व की लड़ाई दिखाई जाएगी। (Still From Film) -
द मैंडलोरियन और ग्रोगु
इसके बाद 22 मई 2026 को आएगी ‘द मैंडलोरियन और ग्रोगु’, जो स्टार वॉर्स यूनिवर्स की अगली बड़ी पेशकश है। इसमें डिन जारिन और ग्रोगू एक नए मिशन पर निकलेंगे, जहां उन्हें गैलेक्टिक खतरों से जूझना होगा। (Still From Film) -
टॉय स्टोरी 5
19 जून 2026 को रिलीज होगी ‘टॉय स्टोरी 5’। इस बार कहानी में जेसी लीडर की भूमिका में नजर आएंगी और नई टेक्नोलॉजी के खिलौनों से मुकाबला होगा, जिससे बच्चों और पुराने फैंस दोनों को मजा आने वाला है। (Still From Film) -
मोआना
10 जुलाई 2026 को दर्शकों को मिलेगा म्यूजिकल एडवेंचर ‘मोआना’। मोआना एक नई यात्रा पर निकलेगी, जहां वह अपने समुदाय की भलाई के लिए समुद्र के पार एक बड़ा मिशन पूरा करेगी। (Still From Film) -
सुपर ट्रूपर्स 3
7 अगस्त 2026 को कॉमेडी का तड़का लेकर आएगी ‘सुपर ट्रूपर्स 3’। इस फिल्म में मजेदार घटनाओं के साथ एक ड्रग रिंग को पकड़ने की कहानी दिखाई जाएगी, जिसमें हंसी और एक्शन दोनों का मेल होगा। (Still From Film) -
द डॉग स्टार्स
28 अगस्त 2026 को रिलीज होगी ‘द डॉग स्टार्स’, जो एक तबाह दुनिया की कहानी है। एक महामारी के बाद बचे हुए लोगों की जिंदगी और उनके संघर्ष को इसमें दिखाया जाएगा। (Still From Film) -
व्हेल फॉल
16 अक्टूबर 2026 को आएगी सर्वाइवल थ्रिलर ‘व्हेल फॉल’। इसकी कहानी एक ऐसे गोताखोर की है जो व्हेल के अंदर फंस जाता है और उसे बाहर निकलने के लिए समय से लड़ना पड़ता है। (Still From Film) -
वाइल्ड हॉर्स नाइन
6 नवंबर 2026 को रिलीज होगी ब्लैक कॉमेडी ‘वाइल्ड हॉर्स नाइन’, जो पॉलिटिक्स, जासूसी और डार्क ह्यूमर का अनोखा मिश्रण पेश करेगी। (Still From Film) -
हेक्स्ड
25 नवंबर 2026 को डिज्नी की एनिमेटेड दुनिया में नया अध्याय जोड़ने आएगी ‘हेक्स्ड’। इसमें एक किशोरी लड़की की जादुई दुनिया की रोमांचक यात्रा दिखाई जाएगी, जो फैमिली सीक्रेट्स से जुड़ी है। (Still From Film) -
एवेंजर्स: डूम्सडे
साल का सबसे बड़ा धमाका 18 दिसंबर 2026 को होगा, जब रिलीज होगी ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’। यह फिल्म मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के फेज 6 का हिस्सा होगी, जिसमें अलग-अलग यूनिवर्स के सुपरहीरो मिलकर डॉक्टर डूम से लड़ते नजर आएंगे। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: वीकेंड पर मूड फ्रेश करने के लिए ये 10 फिल्में हैं सबसे बेस्ट ऑप्शन, मिलेगा कॉमेडी का बेस्ट डोज)