Disha Patani ने ब्लैक बिकिनी में शेयर की फोटो, कमेंट आया- दीदी एग्जाम चल रहे हैं..पढ़ने दो
1 / 8बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने ग्लैमरस लुक के लिए आए दिन सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। एक बार फिर से उनकी तस्वीर ने फैंस को क्रेजी बना रखा है। दरअसल हाल ही में दिशा पाटनी ने ब्लैक बिकिनी में अपनी ये तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की। तस्वीर के इंस्टा पर आते ही फैंस के लाइक्स और कमेंट्स बरसने लगे। बहुतों ने कमेंट में दिशा पाटनी को गॉर्जियस और सेक्सी कहा तो कुछ ने लिखा- दीदी एग्जाम्स चल रहे हैं..पढ़ने दो। (All Pics: Disha Patani Instagram)
2 / 8तस्वीर में दिख रहा है कि दिशा पूल किनारे चिल कर रही हैं। टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा का भी दिशा की इस फोटो पर दिल आ गया।
3 / 8ये कोई पहला मौका नहीं है जब दिशा पाटनी ने अपनी बोल्ड तस्वीर से फैंस को दीवाना बनाया हो। वह आए दिन तस्वीरों से फॉलोअर्स के होश उड़ाती रहती हैं।
4 / 8दिशा एक अंडरगार्मेंट्स बनाने वाली कंपनी की ब्रांड एंबेसडर हैं, जिसका प्रमोशन वह अपने इंस्टा से करती रहती हैं।
5 / 8दिशा इन दिनों थाइलैंड में अपना हॉलीडे एंजॉय कर रही हैं।
6 / 8बौद्ध मंदिर की यह तस्वीर भी दिशा ने शेयर की है।तस्वीर में दिशा येलो क्रॉप टॉप और पिंक प्लाजो में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
7 / 8वर्क फ्रंट की बात करें तो दिशा अगले साल मलंग नाम की फिल्म में दिखेंगीं।
8 / 8मलंग में दिशा के अपोजिट आदित्य रॉय कपूर हैं और फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी कर रहे हैं।






















