-
मशहूर गायक दिलजीत सिंह दोसांझ एक बेहतरीन कलाकार भी हैं। अपनी सुरीली आवाज से लाखों दिलों पर राज करने वाले दिलजीत दोसांझ का नाम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार कलाकारों में लिया जाता है। उनसे जुड़ा एक किस्सा है जब वह छोटी उम्र में घर से भाग गए थे। आइए जानते हैं ये किस्सा: (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
कुछ समय पहले दिलजीत दोसांझ ने राज समानी के पॉडकास्ट में बताया था कि वह एक लड़की के चक्कर में घर से भाग गए थे। (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
बकौल दिलजीत दोसांझ, स्कूल में उन्हें एक लड़की पसंद आ गई थी जिसके बाद दोस्तों ने कहा कि उनकी शादी उसी लड़की से होगी। (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
इसके बाद उन्होंने उस लड़की को जाकर सीधा बोल दिया कि उसकी शादी उन्हीं से होगी। यह बात जब अध्यापक को पता चली तो उन्होंने दिलजीत दोसांझ से कहा कि अगले दिन पेरेंट्स को लेकर स्कूल आना। (Photo: Diljit Dosanjh/FB) क्या होती है प्लेबैक सिंगिंग, हिंदी सिनेमा में कब आया और किसने लाया? जानें इतिहास
-
दिलजीत दोसांझ के अनुसार उनकी उम्र उस दौरान 7-8 साल रही होगी। स्कूल से घर आने के बाद वह डर गए थे। उन्होंने फ्रीज से दो केले निकाले और साइकिल लेकर चले गए। (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
कुछ दूर जाने के बाद उन्हें गांव के एक आदमी मिले जिन्होंने उनसे पूछा कहां जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि वापस घर जाओ। (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
फिर दिलजीत दोसांझ वापस घर आ गए। इसके बाद वह एक-दो दिन स्कूल नहीं गए। हालांकि, बाद में अध्यापक ने उन्हें माफ कर दिया था। (Photo: Diljit Dosanjh/FB)
-
दिलजीत दोसांझ बचपन से ही बड़ा बनने की ख्वाहिश थी। बचपन में ही उनके दिमाग में बैठ गया था कि पैसा बेहद जरूरी है। शुरुआती दिनों में वह शादियों में भी शो किया करते थे। (Photo: Diljit Dosanjh/FB) सोशल मीडिया पर वायरल हुआ शाहरुख खान का ये छोटा सा बैग, 10 लाख रुपये से अधिक है कीमत