-
बॉलीवुड स्टार्स अपने अफेयर्स और ब्रेकअप्स की वजह से लाइमलाइट में बने रहते हैं। आए दिन यहां कई रिश्ते टूटते हैं और कई नए रिश्ते जुड़ भी जाते हैं। आज हम ऐसे स्टार्स के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्होंने कभी किसी से सच्चा प्यार किया था, मगर उस प्यार के बदले उन्हें धोखा ही मिला।
-
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के प्यार की कहानी किसी से छिपी नहीं है। यहां तक की दोनों एक दूसरे से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन अचानक दोनों का ब्रेकअप हो गया। दीपिका ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि रणबीर उन्हें चीट कर रहे थे। ब्रेकअप के बाद दीपिका बहुत टूट गई थीं और डिप्रेश में चली गई थीं। (Source: Deepika Padukone/Facebook) -
Jiah Khan
एक्ट्रेस जिया थान सूरज पंचोली से प्यार करती थीं। मगर उन्हें अपने प्यार के बदले बेवफाई ही नसीब हुई, जिसकी वजह से जिया टूट गईं। डिप्रेशन में आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया। (Source: Jiah Khan/Facebook) -
John Abraham
जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु बी-टाउन के सबसे पसंदीदा कपल्स में से एक थे। मगर बिपाशा की एक कॉल ऑडियो लीक हुई जिसके बाद जॉन उनसे अलग हो गए। आज ये दोनों एक दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते। (Source: John Abraham/Facebook) -
Katrina Kaif
कैटरीना कैफ और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को लगभग 7 साल तक डेट किया था। मगर इन दोनों का भी ब्रेकअप हो गया। (Source: Katrina Kaif/Facebook) -
Rekha
रेखा ने अपने करियर में जितनी कामयाबी हासिल की है उतना प्यार में कामयाब नहीं हो सकीं। उनका नाम अमिताभ बच्चन के साथ काफी चर्चा में रहा। कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काफी गहरा हो चुका था। मगर जैसे ही जया बच्चन को इसकी भनक लगी तो उन्होंने खूब हंगामा किया औ अमिताभ ने रेखा से दूरी बना ली। (Source: Rekha/Facebook) -
Sanjay Dutt
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित भी एक दूसरे से प्यार करते थे। दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे। मगर माधुरी के घरवालों को जब यह पता चला तो वह इस रिश्ते से बहुत नाराज हुए। माधरी के घरवालों की वजह से दोनों अलग हो गए। (Source: Sanjay Dutt/Facebook) -
Shahid Kapoor
शाहिद कपूर को करीना कपूर ने धोखा दिया था। करीना फिल्म टशन की शूटिंग के दौरान एक्टर सैफ अली खान से प्यार कर बैठी थीं। जब की वो शाहिद के साथ उस वक्त रिलेशनशिप में थीं। (Source: Shahid Kapoor/Facebook) -
Shilpa Shetty
शिल्पा शेट्टी ने अक्षय पर उन्हें धोखा देने का का आरोप लगाया था। इन दोनों का अफेयर लगभग 3 सालों तक चला था। (Source: Shilpa Shetty/Facebook)
(यह भी पढ़ें: इन टीवी एक्टर्स ने बड़े अरमानों से रचाई थी शादी, हुआ डिवोर्स तो फिर दोबारा नहीं बसाया घर)
