डिज़्नी चैनल से करियर शुरू किया और आज दीपिका पादुकोण के साथ हैं छपाक हीरो विक्रांत मैसी
- 1 / 6
विक्रांत मैसी छपाक में दीपिका पादुकोण के साथ नजर आने वाले हैं। ट्रेलर में विक्रांत का काम देख कर दर्शक उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उतावले हैं। विक्रांत मैसी की झोली में ये फिल्म ऐसे ही नहीं आ गिरी है। दीपिका पादुकोण का को-स्टार बनने का सपना ऐसे ही पूरा नहीं हुआ है। यहां तक पहुंचने के लिए एक्टर विक्रांत ने काफी मेहनत की है। टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत आज इंडस्ट्री में अपनी अच्छी खासी पहचान बना चुके हैं। विक्रांत को इमैजिन टीवी पर शो धर्मवीर में देखा गया था। दो भाइयों की इस कहानी में विक्रांत ने धर्म की भूमिका निभाई थी। लेकिन इससे भी पहले विक्रांत डिज्नी चैनल इंडिया के लिए काम कर चुके थे। Dhoom Machaao Dhoom नाम के शो में विक्रांत देखे गए थे। आइए जानते हैं दीपिका पादुकोण के को-स्टार के विक्रांत मैसी के बारे में:-
- 2 / 6
विक्रांत मैसी मुंबई के ही रहने वाले हैं। विक्रांत Shiamak Davar डांस ग्रुप का हिस्सा भी रह चुके हैं।
- 3 / 6
20 साल की उम्र में विक्रांत ने टीवी शो धरमवीर में काम किया था। साल 2007 में ये शो इमैजिन टीवी (NDTV Imagine) पर प्रसारित किया जाता था।
- 4 / 6
विक्रांत बताते हैं कि बचपन से ही वह एक्टर बनना चाहते थे। वह 7 साल के थे तभी से वह जानते थे कि वह एक्टर बनेंगे।
- 5 / 6
वरसोवा में पले पढ़े विक्रांत बताते हैं कि पंकज कपूर और शाहिद कपूर को उन्होंने बचपन से देखा है। नसीरुद्दीन शाह भी उनके करीब ही रहते थे। वह बताते हैं कि विक्रांत हमेशा उन्हीं की तरह बनना चाहते थे।
- 6 / 6
विक्रांत के ग्रैंड फादर शिमला में एक थिएटर एक्टर थे। विक्रांत ने डिज्नी चैनल के शो Dhoom Machaao Dhoom में भी एक बार एक छोटा सा रोल किया था। इसी शो में सृति झा, मानवी गागरू, जय भानुशाली भी दिखे थे। विक्रांत ने टीवी पर बालिका वधु, बाबा ऐसो वर ढूंढो और कुबूल है में भी काम किया।