-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने दूसरे रेड कार्पेट अपीयरेंस से एक बार फिर फैशन जगत में हलचल मचा दी। इस बार आलिया ने ऐसा लुक चुना, जिसने हर किसी को डिज्नी की मशहूर प्रिंसेस सिंड्रेला की याद दिला दी। उनका यह स्टील ब्लू गाउन लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
आलिया भट्ट ने यह शानदार लुक फिल्म ‘Vie D’une Femme (A Woman’s Life)’ की स्क्रीनिंग के दौरान अपनाया। 79वें वार्षिक कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उनकी मौजूदगी ने भारतीय प्रशंसकों को गर्व महसूस कराया। उनके आत्मविश्वास और ग्रेस ने इस लुक को और खास बना दिया। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
आलिया ने इस खास मौके के लिए मशहूर डिजाइनर डेनिएल फ्रेंकल का कस्टम-डिजाइन किया हुआ स्टील ब्लू गाउन पहना। यह गाउन डिजाइनर के लोकप्रिय Adira Dress से प्रेरित था, जिसे खास तौर पर आलिया के लिए मॉडिफाई किया गया था। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
गाउन की सबसे खास बात इसका स्पेगेटी स्ट्रैप बोडिस था, जो बेहद एलिगेंट लग रहा था। इसके साथ लंबा फिटेड अपर पोर्शन और नीचे की ओर फैला हुआ वॉल्यूमिनस स्कर्ट पूरे आउटफिट को एक फेयरी टेल जैसा लुक दे रहा था। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
इस ड्रेस में सिल्क सैटिन, हनीकॉम्ब लेस और बारीक चैंटिली लेस का खूबसूरत इस्तेमाल किया गया था। नेकलाइन लेस और गले पर सजा लेस कॉलर, जिसमें स्कैलप्ड बॉर्डर था, पूरे लुक को विक्टोरियन रोमांटिक टच दे रहा था। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
आलिया के इस रेड कार्पेट लुक का सबसे आकर्षक हिस्सा उनका सिल्वर हेड-शेप्ड पेंडेंट रहा, जिसे उन्होंने लेस कॉलर के साथ पहना। यह यूनिक एक्सेसरी उनके मोनोक्रोम लुक में चमक और ड्रामा दोनों जोड़ रही थी। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
जूलरी के लिए आलिया ने ‘मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स’ की कस्टम हाई जूलरी चुनी। उनके ड्रॉप इयररिंग्स और डेलिके ज्वेलरी ने लुक को संतुलित रखते हुए रॉयल फिनिश दिया। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
मेकअप की बात करें तो आलिया ने इस बार भी मिनिमलिस्ट स्टाइल अपनाया। उनकी सनकिस्ड ग्लोइंग स्किन, हल्का मेकअप और फ्रेश-फेस्ड फिनिश ने यह साबित किया कि सादगी में भी खूबसूरती की अलग चमक होती है। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
-
सोशल मीडिया पर आलिया का यह लुक आते ही फैन्स और फैशन एक्सपर्ट्स ने उनकी जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उन्हें ‘मॉडर्न सिंड्रेला’ कहा, तो कई ने इसे कान्स 2026 के सबसे बेहतरीन रेड कार्पेट लुक्स में शामिल किया। (Photo Source: @aliaabhatt/Instagram)
(यह भी पढ़ें: Alia Bhatt Cannes Look: कान्स 2026 के रेड कार्पेट पर छाईं आलिया भट्ट, ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर से लूटी महफिल)