-
कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने एक बार फिर अपने शानदार फैशन स्टेटमेंट से सबका ध्यान खींच लिया। रेड कार्पेट पर आलिया का ब्लश पीच (हल्का गुलाबी-पीच) रंग का खूबसूरत गाउन और उनका सॉफ्ट ग्लैम लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बतौर लॉरियल पेरिस ग्लोबल एंबेसडर पहुंचीं आलिया ने इस बार ऐसा लुक चुना, जिसमें ओल्ड हॉलीवुड ग्लैमर और मॉडर्न एलिगेंस का खूबसूरत मेल देखने को मिला। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram)
-
तमारा राल्फ के कॉउचर गाउन में दिखीं बेहद खूबसूरत
आलिया भट्ट ने कान्स 2026 के ओपनिंग सेरेमनी के लिए डिजाइनर तमारा राल्फ का कस्टम कॉउचर गाउन पहना। यह स्ट्रैपलेस बॉडी-हगिंग गाउन हल्के पीच रंग में था, जिसमें स्कल्प्टेड स्वीटहार्ट नेकलाइन और कॉर्सेट-स्टाइल बॉडिस ने उनके लुक को बेहद आकर्षक बनाया। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram) -
गाउन की सबसे खास बात थी उससे जुड़ी ड्रामाटिक शिफॉन ड्रेपिंग, जो दोनों बाजुओं से बहती हुई पीछे तक जा रही थी। यह फ्लोइंग फैब्रिक चलते समय बेहद खूबसूरत लग रही थी और पूरे लुक को किसी परी कथा जैसा एहसास दे रही थी। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram)
-
भारतीय अंदाज का भी दिखा स्पर्श
आलिया के इस गाउन में एक खास भारतीय टच भी नजर आया। उनके कंधों पर लिपटी दुपट्टा-प्रेरित शिफॉन ड्रेप ने उनके अंतरराष्ट्रीय लुक में भारतीय संस्कृति की झलक जोड़ दी। यह डिटेल उनके फैशन स्टेटमेंट को और खास बना गई। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram) -
चोपार्ड की शानदार ज्वेलरी ने बढ़ाई चमक
स्टाइलिस्ट रिया कपूर द्वारा स्टाइल की गई आलिया ने एक्सेसरीज को मिनिमल रखते हुए एक शानदार स्टेटमेंट नेकलेस पहना। यह नेकलेस ‘चोपार्ड’ का था, जिसमें 168.27 कैरेट का दुर्लभ गुलाबी मूंगा (पिंक कोरल) और बीच में 5.53 कैरेट का गोलकुंडा टाइप 2A डायमंड जड़ा था। इसके साथ उन्होंने मैचिंग डायमंड ईयररिंग्स और एक खूबसूरत रिंग पहनी, जिसने उनके पूरे लुक में शानदार चमक जोड़ दी। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram) -
सॉफ्ट ग्लैम मेकअप और ओल्ड हॉलीवुड हेयरस्टाइल
आलिया का मेकअप उनके आउटफिट की तरह ही सॉफ्ट और एलिगेंट था। उन्होंने ड्यूई स्किन, पीच-पिंक ब्लश, हल्का ब्राउन आईशैडो, सबटल आईलाइनर और ग्लॉसी न्यूड लिप्स चुने। बालों को उन्होंने सेंटर पार्टिंग के साथ सॉफ्ट वॉल्यूमिनस वेव्स में स्टाइल किया, जो उनके लुक को ओल्ड हॉलीवुड की टाइमलेस एलिगेंस दे रहे थे। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram) -
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ लुक
आलिया भट्ट के इस रेड कार्पेट लुक को सोशल मीडिया पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली। फिल्ममेकर करण जौहर ने फायर इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी, वहीं बिपाशा बसु ने हार्ट इमोजी पोस्ट किया। एक्ट्रेस सोफी चौधरी ने उन्हें ‘बियॉन्ड स्टनिंग’ कहा, जबकि शोभिता धूलिपाला ने भी उनके फैशन सेंस की तारीफ की। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram) -
दूसरी बार कान्स में दिखीं आलिया
यह आलिया भट्ट की दूसरी कान्स उपस्थिति है। उन्होंने पहली बार 2025 में कान्स में डेब्यू किया था, जहां उन्होंने ‘गुच्ची’ की साड़ी-प्रेरित ड्रेस पहनकर खूब सुर्खियां बटोरी थीं। इस साल कान्स में भारत की मजबूत मौजूदगी देखने को मिल रही है। आलिया के अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, आशुतोष गोवारिकर, तारा सुतारिया, मौनी रॉय और पूजा बत्रा भी इस प्रतिष्ठित समारोह का हिस्सा बने हैं। (Photo Source: @aliaabhatt/instagram)
(यह भी पढ़ें: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में भारत का जलवा, पंजाबी से मलयालम तक इन फिल्मों का होगा प्रीमियर)