जीजा, देवर, ससुर के साथ पर्दे पर रोमांस कर चुकी हैं ये ऐक्ट्रेसेज ने खूब बटोरी सुर्खियां
1 / 10फिल्मों में बतौर हीरो हीरोइन काम करने वाले एक्टर्स की शादी होते आपने देखी ही होगी। हालांकि कुछ ऐसे उदाहरण भी हैं जिनमें पर्दे पर एक दूसरे से प्यार करते नजर आए एक्टर्स असल जिंदगी में एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। कहीं असल जिंदगी में हीरोइन हीरो की भाभी हैं तो कहीं भतीजे की पत्नी। देखिए कुछ ऐसे ही एक्टर्स की लिस्ट...
2 / 10अनिल कपूर और श्रीदेवी की जोड़ी बड़े पर्दे पर खूब पसंद की जाती रही है। इनकी ज्यादातर फिल्मों के प्रोड्यूसर अनिल कपूर के बड़े भाई बोनी कपूर ही होते थे। बोनी और श्रीदेवी ने साल 1996 में शादी कर ली थी। हालांकि इसके बाद भी अनील और श्रीदेवी साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म जुदाई में नजर आए थे।
3 / 10सैफ अली खान ने करीना कपूर के साथ साल 2012 में शादी की थी। हालांकि सैफ करीना की बड़ी बहन करिश्मा के साथ भी बतौर हीरो नजर आ चुके हैं इनमें हम साथ साथ हैं प्रमुख है।
4 / 10रानी मुखर्जी काजोल की बहन लगती हैं। साल 1998 में अजय देवगन और काजोल ने शादी कर ली थी। इसके बाद कुछ फिल्मों में रानी और अजय साथ में नजर आए इनमें चोरी चोरी और एलओसी कारगिल प्रमुख हैं।
5 / 10रानी मुखर्जी ने आदित्य चोपड़ा से साल 2014 में शादी की थी। हालांकि रानी कई साल पहले आदित्य के छोटे भाई उदय चोपड़ा के साथ फिल्म मुझसे दोस्ती करोगे में नजर आ चुकी हैं।
6 / 10नसरुद्दीन शाह ने साल 1982 में रत्ना पाठक से शादी की थी। रत्ना की छोटी बहन सुप्रिया पाठक के साथ भी नसरुद्दीन फिल्म बाजार में नजर आ चुके हैं।
7 / 10रणधीर कपूर फिल्म कसमे वादे में नीतू सिंह के साथ नजर आ चुके हैं। जबकि असल जिंदगी में नीतू रणधीर के छोटे भाई ऋषि कपूर की पत्नी हैं।
8 / 10नीतू सिंह फिल्म दीवार में ऋषि कपूर के चाचा शशि कपूर के साथ बतौर हीरोइन नजर आ चुकी हैं।
9 / 10रणधीर कपूर की पत्नी बबिता रणधीर के चाचा शम्मी के साथ फिल्म तुम से अच्छा कौन है में नजर आ चुकी हैं।
10 / 10शशि कपूर के साथ भी बबिता फिल्म हसीना मान जाएगी में नजर आ चुकी हैं। शशि रणधीर के चाचा लगते हैं।























