PHOTOS: दिल्ली के इस शख्स से ब्याह रचाएंगी सोनम कपूर? जानिए कौन हैं आनंद आहूजा
- 1 / 9
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने वाली हैं। इस तरह की खबरें मीडिया में इन दिनों चल रही हैं। सोनम और आनंद की शादी को लेकर कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि ये दोनों स्विट्जरलैंड की राजधानी जेनेवा में शादी कर सकते हैं। लेकिन अब बताया जा रहा है कि इनकी शादी 8 से 12 मई के दरम्यान मुंबई में हो सकती है। रिपोर्ट्स की मानें तो सोनम ने शादी के लिए अपना आउटफिट भी फाइनल कर दिया है। सोनम के लिए शादी का आउटफिट जानी-मानी फैशन डिजाइनर अनामिका मुखर्जी तैयार करेंगी। दूसरी तरफ, बॉलीवुड फैन्स के बीच सोनम के होने वाले पति आनंद आहूजा को लेकर काफी चर्चा चल रही है। आनंद आहूजा ज्यादातर लोगों के लिए अभी अनजान हैं और लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं। हालांकि इस तरह की खबरें तो काफी पहले ही मीडिया में आ गई थीं कि सोनम आनंद को डेट कर रही हैं। सोनम और आनंद के साथ की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर होती रही हैं। ऐसे में कुछ लोगों को आनंद आहूजा के बारे में थोड़ी-बहुत जानकारी भी है। लेकिन आज हम आपको सोनम कपूर के होने वाले पति आनंद आहूजा के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। (Photos: Instagram)
- 2 / 9
आनंद आहूजा दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन हैं। उन्हें लाइफस्टाइल एंटरप्नयोर कहा जा सकता है।
- 3 / 9
आनंद ने नई दिल्ली के अमेरिकी एंबेसी स्कूल से अपनी पढ़ाई की है।
- 4 / 9
इसके साथ ही उन्हानें अमेरिका की पेंसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी के व्हार्टन स्कूल से एमबीए भी किया है।
- 5 / 9
वह यूएस में Amazon.com में एक प्रोडक्ट मैनेजर के रूप में इंटर्नशिप भी कर चुके हैं।
- 6 / 9
क्या आप जानते हैं कि आनंद अहूजा भारत के पहले शू स्टोर 'वेज-नॉज वेज' के फाउंडर हैं।
- 7 / 9
वह ‘Bhane’ क्लोथिंग ब्रांड के मालिक हैं। इसके अलावा वह अपनी फैमिली बेस्ड बिजनेस 'शाही एक्सपोर्ट्स' कंपनी को भी संभालते हैं।
- 8 / 9
आनंद आहूजा को घूमने का काफी शौक है। और वह सोनम के साथ यूरोप और अमेरिका के कई शहरों में घूमते देखे गए हैं।
- 9 / 9
बताया जाता है कि आनंद आहूजा को बास्केटबॉल खेलना काफी पसंद है।