‘बरेली की बर्फी’ कृति सेनन बरेली की नहीं दिल्ली की हैं, देखिए उनकी बेहतरीन तस्वीरें
- 1 / 13
कृति सेनन की अगली फिल्म 'बरेली की बर्फी' 18 अगस्त को रिलीज होने वाली है। अश्विनी अय्यर तिवारी निर्देशित इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है, जोकि लोगों को काफी पसंद भी आ रहा है। बता दें कि अश्विनी अय्यर तिवारी फिल्म 'दंगल' के निर्देशक नितेश तिवारी की पत्नी हैं और 'बरेली की बर्फी' की कहानी नितेश ने ही लिखी है। ऐसे में इस फिल्म से बॉलीवुड फैंस की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं। उल्लेखनीय है कि फिल्म के गाने भी लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। 'बरेली की बर्फी' में कृति सेनन के अलावा आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य भूमिकाओं में हैं। कृति सेनन की पिछली फिल्म 'राब्ता' बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। 'राब्ता' में कृति और सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे। मालूम हो कि कृति सेनन को उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके खूबसूरत लुक्स की वजह से भी काफी लोकप्रियता मिल रही है। आइए देखते हैं इस 'बरेली की बर्फी' यानि कृति सेनन की कुछ दिलचस्प तस्वीरें।
- 2 / 13
आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव और कृति सेनन स्टारर फिल्म 'बरेली की बर्फी' एक खुले स्वभाव की लड़की की कहानी है।
- 3 / 13
बिट्टी को एक ऐसे लड़के की तलाश है, जो उसे वो जैसी है उसी तौर पर अपनाए।
- 4 / 13
फिल्म के ट्रेलर में दिखा था कि एक लड़की है बिट्टी जो अपने लिए परफेक्ट लड़का ढूंढ रही है।
- 5 / 13
इस फिल्म का ट्रेलर 19 जुलाई को रिलीज किया गया था।
- 6 / 13
बता दें कि 'बरेली की बर्फी' कृति सेनन बरेली की नहीं दिल्ली की रहने वाली हैं।
- 7 / 13
'बरेली की बर्फी' कृति सेनन ने इलेक्ट्रानिक्स की पढ़ाई की है।
- 8 / 13
कृति सेनन आजकल बॉलीवुड के यूथ फैंस की नई पसंद बनी हुई हैं।
- 9 / 13
पिछले कुछ दिनों से कृति सेनन और राजकुमार राव के अफेयर की खबरें चल रही हैं।
- 10 / 13
कहा जा रहा है कि फिल्म 'राब्ता' की शूटिंग के दौरान कृति और सुशांत करीब आए।
- 11 / 13
कृति और सुशांत को कई बार एक-दूसरे के साथ पब्लिक प्लेस पर देखा जा चुका है।
- 12 / 13
खबरों की मानें तो सुशांत अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे से ब्रेकअप के बाद कृति के साथ हैं।
- 13 / 13
सुशांत सिंह राजपूत और कृति सेनन ने हमेशा खुद को एक-दूसरे का अच्छा दोस्त ही बताया है।
No Comments.