-
चाहे मायानगरी मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री हो या साउथ सिनेमा हर किसी को एक रोल पाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। संघर्ष के दिनों में ये कलाकार जितना तपते हैं परदे पर उनकी अदाकारी उतनी ही निखरती जाती है। लेकिन कई ऐसे भी कलाकार हैं जिनका बचपन बेहद तंगहाली में बीता। हाल यह रहा कि कभी-कभी दो जून की रोटी भी नसीब नहीं थी। इन्हीं में से एक हैं दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री भाग्यश्री बोरसे, जो अपने बचपन और पिता के संघर्ष को लेकर चर्चा में हैं। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB)
-
भाग्यश्री बोरसे इन दिनों अपनी फिल्म ‘लेनिन’ की सफलता एंजॉय कर रही हैं। इस फिल्म की सफलता के दौरान ऑनेस्ट टाउनहॉल से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनके पैदा होते ही पिता की नौकरी चली गई थी। यह वो दौर था, जब उन्होंने अपने परिवार को 10 रुपये की हरी मिर्च और 10 रुपये के पालक का हिसाब करते देखा है और अगर किसी दिन 300 रुपये खर्च हो जाएं, तो पूरा हफ्ता चलाना मुश्किल हो जाता था। इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह अपने पिता को यह कहते सुन चुकी हैं, प्लीज मुझे नौकरी दे दीजिए। मेरी दो बेटियां हैं। अभिनेत्री के मन में बचपन से ही एक बात थी कि उनके पिता के साथ ऐसा दोबारा कभी नहीं हो। आज अभिनेत्री इस मुकाम पर पहुंच चुकी हैं कि माता-पिता को उन पर गर्व होता है। अब आइए जानते हैं भाग्यश्री की फिल्मी सफर के बारे में। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB)
-
डेब्यू फिल्म
भाग्यश्री बोरसे ने साल 2023 से अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। उस दौरान बॉलीवुड की फिल्म यारियां 2 आई थी, जिसमें उन्होंने कैमिया किया था। इसके बाद वह कार्तिक आर्यन स्टारर फिल्म चंदू चैम्पियन में नजर आईं, जिसमें उन्होंने नायनतारा नामक जर्नलिस्ट का किरदार अदा किया था। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
पहली दक्षिण भारतीय फिल्म
चंदू चैम्पियन के बाद भाग्यश्री बोरसे ने दक्षिण भारतीय फिल्मों की ओर रुख किया और कई बड़े साउथ इंडियन कलाकारों के साथ काम किया। उनकी पहली दक्षिण भारतीय फिल्म मिस्टर बच्चन थी, जिसमें वह तेलुगू स्टार रवि तेजा के साथ रोमांस करते नजर आई थीं। इसी फिल्म के लिए उन्हें साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स (SIIMA) में तेलुगु फिल्म में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
किंगडम
भाग्यश्री बोरसे के फिल्मी करियर की चौथी फिल्म किंगडम थी, जिसमें वह साउथ स्टार विजय देवरकोंडा के साथ स्क्रीन साझा करती नजर आईं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
कांथा
इसके बाद भाग्यश्री बोरसे साल 2025 में फिल्म कांथा में दक्षिण भारतीय फिल्मों के स्टार कलाकार दलकीर सलमान और राना दग्गुबाती के साथ नजर आईं। इसी फिल्म के लिए भाग्यश्री ने अपना दूसरा अवॉर्ड आनंद विकटन सिनेमा अवॉर्ड फॉर बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस (तमिल) हासिल किया। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
आंद्रा किंग तालुका
साल 2025 में एक और तेलुगु फिल्म आई थी, जिसका नाम आंद्रा किंग तालुका था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। इसमें भाग्यश्री बोरसे साउथ अभिनेता राम पोथिनेनी के साथ नजर आई थीं। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
लेनिन
भाग्यश्री बोरसे ने साल 2023 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन असली पहचान उन्हें तीन साल बाद फिल्म लेनिन में मिली। इस फिल्म में अभिनेत्री अखिल अक्किनेनी की पत्नी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म इसी महीने 10 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और सिर्फ 4 दिनों में 61 करोड़ से अधिक का कालेक्शन कर लिया है। फिल्म का बजट करीब 50 करोड़ रुपये है। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB) -
भाग्यश्री बोरसे अपनी बेहतरीन अदाकारी के साथ ही खूबसूरती के लिए भी जानी जाती हैं। उनके सोशल मीडिया पर एक नजर डालेंगे तो अदाकार वेस्टर्न से लेकर ट्रेडिशनल तक हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। (Photo Source: Bhagyashri Borse/FB)
Also Read: जसवंत सिंह से चमकीला तक, दिलजीत दोसांझ के वो 7 आइकॉनिक किरदार जिसने खूब लूटी वाहवाही