-
तमिल सिनेमा सिर्फ बड़े बजट और सुपरस्टार फिल्मों तक सीमित नहीं है। यहां ऐसी कई शानदार फिल्में बनी हैं, जो अपनी अनोखी कहानी, दमदार अभिनय और भावनात्मक गहराई के कारण खास पहचान रखती हैं। थ्रिलर से लेकर इमोशनल ड्रामा तक, ये फिल्में आपको अंत तक बांधे रखेंगी और लंबे समय तक याद भी रहेंगी। अगर आप कुछ अलग और बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ये तमिल फिल्में आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। (Stills From Films)
-
Adhe Kangal
यह एक रोमांटिक थ्रिलर है, जिसमें एक अंधा शेफ अपनी आंखों की रोशनी वापस पाने के बाद उस लड़की की तलाश करता है जिससे वह प्यार करता था, लेकिन वह अचानक गायब हो जाती है। इसके बाद कहानी कई रहस्यमयी मोड़ों से गुजरती है। रोमांस से शुरू होकर कहानी एक सस्पेंसफुल थ्रिलर में बदल जाती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Irandam Ulagaporin Kadaisi Gundu
द्वितीय विश्व युद्ध की पृष्ठभूमि से प्रेरित यह फिल्म एक लॉरी ड्राइवर की कहानी है, जिसके पास गलती से एक अनफटा बम आ जाता है। इसके बाद पुलिस और सामाजिक कार्यकर्ता दोनों उस बम को पाने की कोशिश करते हैं। फिल्म युद्ध, इंसानियत और जिम्मेदारी के विषय को दर्शाती है। यह फिल्म OTT प्लेटफॉर्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Kaali
यह एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है। कहानी एक सफल सर्जन की है, जो अमेरिका में रहता है और बाद में उसे पता चलता है कि वह गोद लिया गया था। इसके बाद वह भारत आकर अपने असली माता-पिता की तलाश करता है। यह फिल्म रिश्तों, पहचान और सच्चाई की खोज की कहानी है। ये फिल्म Hotstar पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Kaaviya Thalaivan
यह 2014 की एक ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी 20वीं सदी के थिएटर कलाकारों के जीवन पर आधारित है। फिल्म में एक ही नाटक मंडली के दो कलाकारों के बीच प्रतिस्पर्धा और उनके जीवन के अलग-अलग रास्तों को दिखाया गया है। जहां एक कलाकार सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचता है, वहीं दूसरा असफलता और संघर्ष में उलझ जाता है। थिएटर की दुनिया, ईगो क्लैश और कला की राजनीति को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया है। इसे आप Disney+ Hotstar पर देख सकते हैं। (Still From Film) -
Kuttram 23
यह एक दमदार एक्शन थ्रिलर है। एसीपी वेत्रिमारन एक साधारण गुमशुदगी के केस की जांच करते हुए मेडिकल इंडस्ट्री से जुड़े एक बड़े अपराध रैकेट का पर्दाफाश करता है। फिल्म में सस्पेंस और ट्विस्ट आपको अंत तक बांधे रखते हैं। इस फिल्म को आप Prime Video पर देख सकते हैं। (Still From Film) -
Kuttrame Thandanai
यह एक नियो-नोयर साइकोलॉजिकल थ्रिलर है, जो फ्योडोर दोस्तोयेव्स्की के उपन्यास Crime and Punishment से प्रेरित है। कहानी एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जिसकी आंखों की रोशनी धीरे-धीरे जा रही है। वह एक हत्या का गवाह बनता है और पैसों के लालच में सच छिपाने की कोशिश करता है। फिल्म अपराध, लालच और इंसानी मानसिकता को गहराई से दिखाती है। यह फिल्म मोरल डिलेमा और गिल्ट की गहराई को बखूबी दिखाती है। यह फिल्म Amazon Prime Video पर देख सकते हैं। (Still From Film) -
Pandiya Naadu
यह एक इमोशनल एक्शन ड्रामा है, जिसमें एक साधारण व्यक्ति अपने भाई की हत्या का बदला लेने के लिए माफिया गैंग से भिड़ जाता है। फिल्म परिवार, बदला और साहस की कहानी है। फिल्म बदले की कहानी को इमोशनल एंगल के साथ पेश करती है। ये फिल्म Prime Video पर उपलब्ध है। (Still From Film) -
Sila Samayangalil
यह एक साइकोलॉजिकल ड्रामा है, जिसमें सात लोग एक क्लिनिक में HIV टेस्ट के रिजल्ट का इंतजार कर रहे होते हैं। घबराहट में वे स्टाफ को रिश्वत देकर पहले ही नतीजे जानना चाहते हैं। डर, चिंता और सच का सामना करने की मानसिक स्थिति को फिल्म बहुत प्रभावशाली तरीके से दिखाती है। ये फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं। (Still From Film) -
Tamizhuku En Ondrai Azhuthavum
यह एक यूनिक हाइपरलिंक थ्रिलर है, जिसमें सोलर फ्लेयर की वजह से मोबाइल नेटवर्क ठप हो जाता है। लेकिन जैसे ही नेटवर्क दोबारा चालू करने की कोशिश होती है, एक बम एक्टिवेट होने का खतरा पैदा हो जाता है। यह फिल्म टेक्नोलॉजी और सस्पेंस का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। ये फिल्म JioHotstar पर उपलब्ध है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: साइकोलॉजिकल और सुपरनेचुरल हॉरर, ये फिल्में हैं इतनी डरावनी कि अकेले देखने की नहीं करेंगे हिम्मत)