-
सिनेमा की दुनिया में टाइम ट्रैवल यानी समय यात्रा हमेशा से दर्शकों को रोमांचित करती रही है। यह केवल अतीत या भविष्य में जाने की कल्पना नहीं होती, बल्कि यह किस्मत, फैसलों के परिणाम, पैरेलल रियलिटी और समय के जटिल रहस्यों को भी दिखाती है। कई फिल्मों में यह दिखाया गया है कि किसी एक फैसले से पूरी टाइमलाइन बदल सकती है और उसका असर अतीत और भविष्य दोनों पर पड़ सकता है। (Stills From Films)
-
अगर आपको दिमाग घुमा देने वाली कहानियां, रहस्यमयी प्लॉट और ऐसे अंत पसंद हैं जो फिल्म खत्म होने के बाद भी आपको सोचने पर मजबूर कर दें, तो ये टाइम ट्रैवल फिल्में इस जॉनर की बेहतरीन मिसाल हैं। (Still From Film)
-
12 Monkeys (1995)
यह क्लासिक साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है। कहानी एक कैदी की है जिसे अतीत में भेजा जाता है ताकि वह उस वायरस के बारे में जानकारी जुटा सके जिसने पृथ्वी की अधिकांश आबादी को खत्म कर दिया। फिल्म समय यात्रा, साजिश और ह्यूमन साइकोलॉजी के जटिल पहलुओं को बेहद रोचक तरीके से पेश करती है। (Still From Film) -
Coherence (2013)
यह एक साइकोलॉजिकल साइंस फिक्शन थ्रिलर है। कहानी एक डिनर पार्टी से शुरू होती है, जहां दोस्तों का एक समूह एक साथ इकट्ठा होता है। उसी रात आसमान से एक धूमकेतु गुजरता है और इसके बाद अजीब घटनाएं होने लगती हैं। धीरे-धीरे उन्हें एहसास होता है कि वास्तविकता कई समानांतर (Parallel) दुनियाओं में बंट चुकी है। (Still From Film) -
Looper (2012)
यह अमेरिकी साइंस फिक्शन एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में भविष्य की क्रिमिनल गैंग अपने दुश्मनों को मारने के लिए उन्हें टाइम मशीन के जरिए अतीत में भेजती है। वहां ‘लूपर्स’ नाम के कॉन्ट्रैक्ट किलर उन्हें खत्म करते हैं। लेकिन कहानी तब रोमांचक मोड़ लेती है जब एक लूपर को अपने ही भविष्य के वर्जन को मारने का काम मिलता है। (Still From Film) -
Mirage (2018)
यह स्पेनिश मिस्ट्री-ड्रामा फिल्म एक मां वीरा की कहानी बताती है, जो एक पुराने टीवी के जरिए एक बच्चे से संपर्क करती है और उसकी जान बचा लेती है। लेकिन उसके इस फैसले से समय और वास्तविकता की धारा बदल जाती है, जिसके कारण उसकी पूरी जिंदगी बदल जाती है। (Still From Film) -
Predestination (2014)
यह एक ऑस्ट्रेलियन साइंस फिक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें एक टाइम-ट्रैवलिंग एजेंट की कहानी दिखाई गई है। उसे अपने आखिरी मिशन पर भेजा जाता है, जहां उसे ‘फिजल बॉम्बर’ नाम के खतरनाक आतंकवादी को पकड़ना होता है। यह आतंकवादी इतिहास में कई बम धमाकों के लिए जिम्मेदार है। फिल्म की कहानी समय, पहचान और किस्मत के जटिल रहस्यों को बेहद अनोखे तरीके से पेश करती है। (Still From Film) -
Synchronic (2019)
यह साइंस फिक्शन हॉरर फिल्म दो पैरामेडिक्स की कहानी बताती है जो न्यू ऑरलियन्स में काम करते हैं। उनकी जिंदगी तब बदल जाती है जब उन्हें कई रहस्यमयी मौतों का सामना करना पड़ता है, जो एक अजीब ड्रग से जुड़ी होती हैं। यह ड्रग लेने वाले लोगों को अलग-अलग समय में पहुंचा देती है, जिससे कई खतरनाक घटनाएं सामने आती हैं। (Still From Film) -
Triangle (2009)
यह एक साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म है। पांच दोस्त समुद्र में यात्रा के दौरान एक भयानक तूफान में फंस जाते हैं और उनकी नाव पलट जाती है। इसके बाद एक रहस्यमयी जहाज उन्हें बचाने आता है, लेकिन जहाज पर जो कुछ होता है वह समय के एक खतरनाक चक्र (Time Loop) का हिस्सा बन जाता है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: घने जंगल, खतरनाक सफर और रोमांच का तूफान, एक्शन-सस्पेंस और रहस्य से भरपूर हैं ये जंगल एडवेंचर फिल्में)