-
90 के दशक की सुपरहिट फिल्म ‘चाची 420’ आज भी दर्शकों की पसंदीदा फिल्मों में गिनी जाती है। कमल हासन और तब्बू स्टारर इस फिल्म में एक छोटी बच्ची ने तब्बू और कमल हासन की बेटी का किरदार निभाया था। दिलचस्प बात यह है कि वही बच्ची आज बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस बन चुकी है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फातिमा सना शेख की। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram)
-
बचपन में शुरू किया एक्टिंग करियर
फातिमा सना शेख ने बहुत छोटी उम्र में ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 1997 में रिलीज हुई ‘चाची 420’ में उन्होंने भारती नाम की बच्ची का रोल निभाया था। फिल्म में कमल हासन एक ऐसे पिता बने थे जो अपनी बेटी के करीब रहने के लिए फीमेल नैनी का भेष धारण कर लेते हैं। इस इमोशनल और कॉमिक कहानी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram) -
फिल्म में तब्बू ने मां का किरदार निभाया था, जबकि छोटी फातिमा ने अपनी मासूम अदाकारी से सबका दिल जीत लिया था। उस समय शायद ही किसी ने सोचा होगा कि यही बच्ची आगे चलकर बॉलीवुड की बड़ी स्टार बनेगी। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram)
-
दंगल से मिली बड़ी पहचान
कई साल बाद फातिमा सना शेख ने ‘दंगल’ में पहलवान गीता फोगाट का किरदार निभाकर जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। आमिर खान स्टारर यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल हुई। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram) -
फातिमा की एक्टिंग को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने खूब सराहा। इसके बाद उन्होंने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’, ‘लूडो’ और ‘सैम बहादुर’ जैसी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में काम किया। हर किरदार में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram)
-
निजी जिंदगी भी रही चर्चा में
फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1992 को हैदराबाद में हुआ था और उनकी परवरिश मुंबई में हुई। उनके पिता विपिन शर्मा जम्मू से हैं, जबकि उनकी मां राज तबस्सुम श्रीनगर से ताल्लुक रखती हैं। फातिमा ने खुद को एथीस्ट बताया है। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram) -
एक्ट्रेस ने मिर्गी यानी एपिलेप्सी जैसी बीमारी से जुड़ा अपना अनुभव भी खुलकर शेयर किया था, ताकि लोगों में इस न्यूरोलॉजिकल कंडीशन को लेकर जागरूकता बढ़ सके। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram)
-
तब्बू आज भी हैं दर्शकों की फेवरेट
वहीं तब्बू आज भी बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं। ‘हैदर’, ‘अंधाधुन’ और ‘दृश्यम’ जैसी फिल्मों में उनके शानदार अभिनय ने उन्हें इंडस्ट्री की सबसे सम्मानित अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है। (Photo Source: @fatimasanashaikh/instagram)
(यह भी पढ़ें: खतरनाक लहरों को दी चुनौती, मिलिंद सोमन ने 60 की उम्र में यूरोप से अफ्रीका तक तैरकर बनाया बड़ा रिकॉर्ड)