-
कुछ फिल्में सिर्फ कहानी नहीं सुनातीं, बल्कि ऐसी खूबसूरत जगहें दिखा जाती हैं जिन्हें देखकर मन तुरंत बैग पैक करने का करता है। पहाड़ों की वादियां, शांत झीलें, विदेशी गलियां और समुद्र किनारे की आजादी, बॉलीवुड और अन्य फिल्मों ने कई शानदार डेस्टिनेशन को लोगों की ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल कर दिया। अगर आपको भी घूमने का शौक है, तो ये फिल्में आपके अंदर का ट्रैवलर जरूर जगा देंगी। (Still From Film)
-
3 इडियट्स – पैंगोंग लेक, लद्दाख
फिल्म का क्लाइमेक्स सीन पैंगोंग लेक पर शूट हुआ था और उसके बाद यह जगह ट्रैवलर्स की फेवरेट डेस्टिनेशन बन गई। नीले पानी और ऊंचे पहाड़ों वाला यह नजारा किसी ड्रीम डेस्टिनेशन से कम नहीं लगता। (Still From Film) -
धक धक – लद्दाख
हाल की फिल्म ‘धक धक’ में महिलाओं की बाइक यात्रा के जरिए लद्दाख की ब्रेथटेकिंग ब्यूटी दिखाई गई है। एडवेंचर लवर्स के लिए यह परफेक्ट इंस्पिरेशन है। शांत पहाड़ और खुला आसमान एडवेंचर लवर्स को यहां घूमने के लिए मजबूर कर देता है। (Still From Film) -
दिल चाहता है – गोवा
गोवा और दोस्तों की ट्रिप की बात हो और ‘दिल चाहता है’ याद न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता। इस फिल्म ने गोवा को युवाओं की सबसे फेवरेट हॉलिडे डेस्टिनेशन बना दिया। (Still From Film) -
ईट प्रे लव – बाली
जूलिया रॉबर्ट्स की फिल्म ‘ईट प्रे लव’ ने बाली की स्पिरिचुअल ब्यूटी, बीचेज और पीसफुल लाइफस्टाइल को दुनिया भर में पॉपुलर किया। यह फिल्म सोलो ट्रैवल लवर्स के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन है। (Still From Film) -
हाईवे – हिमाचल प्रदेश
आलिया भट्ट और रणदीप हुड्डा स्टारर ‘हाईवे’ ने रोड ट्रिप का असली मजा दिखाया। फिल्म में हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत घाटियां, सुनसान सड़कें और पहाड़ों की रॉ ब्यूटी लोगों को ट्रैवल गोल्स देती है। (Still From Film) -
केदारनाथ – केदारनाथ
उत्तराखंड की आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता को ‘केदारनाथ’ में बेहद खूबसूरती से दिखाया गया। मंदिर के आसपास की बर्फीली पहाड़ियां और शांत वातावरण दर्शकों को आध्यात्मिक यात्रा पर जाने के लिए प्रेरित करता है। (Still From Film) -
लुटेरा – चंद्रताल, स्पीति
रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा की फिल्म ‘लुटेरा’ ने स्पीति की खूबसूरती को बेहद शांत और पोएटिक अंदाज में दिखाया। बर्फ से ढके पहाड़ और चंद्रताल झील का मेजमराइजिंग व्यू देखकर हर किसी का मन हिमाचल की वादियों में खो जाने का करता है। (Photo Source: Pexels) -
रॉकस्टार – कश्मीर
रणबीर कपूर स्टारर ‘रॉकस्टार’ में कश्मीर की खूबसूरत वादियों को बेहद सिनेमैटिक अंदाज में दिखाया गया। डल लेक से लेकर बर्फीले पहाड़ तक, हर दृश्य किसी पेंटिंग जैसा लगता है। (Still From Film) -
तमाशा – कोर्सिका, फ्रांस
रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की ‘तमाशा’ में कोर्सिका की खूबसूरत गलियां, बीचेज और सीनिक व्यूज किसी पोस्टकार्ड जैसे लगते हैं। फिल्म ने इस यूरोपियन डेस्टिनेशन को ट्रैवल लवर्स के बीच काफी फेमस बना दिया। (Still From Film) -
विन्नैथांडी वरुवाया – केरल
साउथ इंडियन फिल्म ‘विन्नैथांडी वरुवाया’ में केरल की हरियाली, बैकवॉटर्स और शांत माहौल को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया। यह फिल्म नेचर लवर्स को केरल ट्रिप के लिए प्रेरित करती है। (Still From Film) -
ये जवानी है दीवानी – मनाली और उदयपुर
दोस्ती, प्यार और ट्रैवलिंग वाइब्स से भरी ‘ये जवानी है दीवानी’ ने मनाली की एडवेंचरस ट्रेकिंग और उदयपुर की रॉयल ब्यूटी को शानदार तरीके से पेश किया। फिल्म देखने के बाद हर किसी का दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करने का मन करता है। (Still From Film) -
जिंदगी ना मिलेगी दोबारा – स्पेन
रोड ट्रिप, एडवेंचर स्पोर्ट्स और दोस्ती की कहानी वाली ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ ने स्पेन को भारतीय ट्रैवलर्स के बीच बेहद पॉपुलर बना दिया। टोमाटीना फेस्टिवल से लेकर स्काईडाइविंग तक, फिल्म पूरी तरह वांडरलस्ट से भरी हुई है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: वैम्पायर मूवीज के शौकीन हैं? डर, रोमांस और रहस्य से भरपूर हैं ये अंडररेटेड वैम्पायर फिल्में)