
South Film Celebs Change Religion: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई चर्चित हस्तियों ने अपना धर्म परिवर्तन किया है। इनमें से कुछ ने प्यार के लिए अपना धर्म बदला तो किसी ने शादी के बाद। कुछ नाम ऐसे हैं जिन्होंने दूसरे धर्म में आस्था बढ़ने के बाद धर्म परिवर्तन कर लिया। आइए डालते हैं एक नजर:

Lissy: साउथ की मशहूर अदाकारा लिजी का जन्म ईसाई परिवार में हुआ था। उन्होंने सुपरस्टार डायरेक्टर प्रियदर्शन से शादी की थी। शादी के बाद लिजी ने हिंदू धर्म अपना कर अपना नाम लक्ष्मी कर लिया।

Beena Antony: साउथ के कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में काम कर चुकीं एक्ट्रेस बीना एंटनी ने एक्टर मनोज नायर से शादी के बाद अपना धर्म बदल लिया था। वह हिंदू बन गई हैं।

Annie: क्रिश्चियन परिवार में जन्मीं एक्ट्रेस एनी ने 1996 में शाजी कैलास से शादी के तीन महीने बाद हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम चित्रा कर लिया था।

A R Rehman: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 1989 में रहमान की छोटी बहन काफी बीमार पड़ गई थी, तब डॉक्टरों ने कह दिया कि उसके बचने की कोई उम्मीद नहीं है। इसी बीच रहमान मस्जिदों में अपनी बहन की ठीक होने की मुराद मांगते थे और वे ठीक हो गईं तो उन्होंने इस्लाम को अपना लिया। वहीं दूसरी ओर उनकी बायोग्राफी ‘द स्पिरिट ऑफ म्यूजिक’ में यह बताया गया है कि उन्होंने एक ज्योतिषी के कहने पर अपना नाम बदला। रहमान के माता पिता ने उनका नाम दिलीप कुमार रखा था।

Yuvan Shankar Raja: मशहूर संगीतकार इलैया राजा के बेटे और म्यूजिशियन युवान शंकर राजा ने 2014 में इस्लाम कबूल कर लिया था। युवान ने अपना नाम अब्दुल खालिक कर लिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां के निधन के बाद उनका इस्लाम की तरफ झुकाव बढ़ा और वह इस धर्म के हो गए।

Monica: साउथ की लोकप्रिय एक्ट्रेस मोनिका ने हिंदू धर्म छोड़ इस्लाम कबूल कर लिया था। मुसलमान बनने के बाद मोनिका ने अपना नाम एमजी रहीमा कर लिया। उन्होंने बताया था कि उन्हें इस्लाम की मान्यताएं पसंद आती थीं।