-
मुंबई में 5 अप्रैल को होने जा रहे Chetak Screen Awards 2026 से पहले फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह अपने चरम पर है। भारतीय सिनेमा के बेहतरीन काम को सम्मानित करने वाले इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह में इस बार भी कई शानदार कलाकारों को नामांकन मिला है। इस साल बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर कैटेगरी में दिग्गज और प्रतिभाशाली म्यूजिक डायरेक्टर्स के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं इस कैटेगरी के नॉमिनीज के बारे में-
(Stills From Films) -
ए.आर. रहमान
ए.आर. रहमान को फिल्म ‘छावा’ के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला है। रहमान अपने अनोखे और भावनात्मक संगीत के लिए जाने जाते हैं, और इस फिल्म में भी उन्होंने अपनी खास पहचान छोड़ी है। (Photo Source: A. R. Rahman/Facebook) -
शाश्वत सचदेव
शाश्वत सचदेव को ‘धुरंधर’ के लिए नामांकन मिला है। उनके बैकग्राउंड स्कोर ने फिल्म की कहानी को और प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाई है। (Photo Source: Shashwat Sachdev/Facebook) -
संदीप चौटा
संदीप चौटा को फिल्म ‘हक’ के लिए नॉमिनेशन मिला है। उनका संगीत फिल्म के मूड और टोन को गहराई देता है। (Photo Source: Sandeep Chowta/Facebook) -
नरेन चंद्रवाकर और बेनेडिक्ट टेलर
नरेन चंद्रवाकर और बेनेडिक्ट टेलर को ‘होमबाउंड’ के लिए संयुक्त रूप से नामांकन मिला है। दोनों ने मिलकर फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर को बेहद प्रभावशाली बनाया है। (Photo Source: Naren & Benedict/Facebook) -
जॉन स्टीवर्ट एडुरी
जॉन स्टीवर्ट एडुरी को ‘सैयारा’ के लिए बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर कैटेगरी में जगह मिली है। उनका संगीत फिल्म के इमोशनल और ड्रामेटिक पहलुओं को मजबूती देता है। (Photo Source: @johnstewarteduri/instagram) -
इस साल The Indian Express Group द्वारा आयोजित इस अवॉर्ड शो में कुल 31 कैटेगरी में विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा। डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ यह अवॉर्ड शो YouTube पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे दुनियाभर के दर्शक इसे आसानी से देख सकेंगे। चेतक स्क्रीन अवॉर्ड्स 2026 एक बार फिर से भारतीय सिनेमा की एक्सीलेंस, क्रिएटिविटी और टेक्निकल स्किल्स का जश्न मनाने के लिए तैयार है। (Still From Film)
(यह भी पढ़ें: Chetak Screen Awards 2026: जावेद अख्तर से वरुण ग्रोवर तक, बेस्ट लिरिक्स में कांटे की टक्कर, देखें नॉमिनेशन लिस्ट)