
Alia Bhatt Pregnancy: आलिया भट्ट मां बनने वाली हैं। आलिया में सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी शेयर की। 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी करने वालीं आलिया की गुड न्यूज ने कई फैंस को शॉक्ड भी किया है। इससे पहले भी कई एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं जिनकी गुड न्यूज ने उनके फैंस को खुश के साथ हैरान भी कर दिया था:

Dia Mirza: एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने वैभव रेखी संग शादी के कुछ महीने बाद ही बच्चे को जन्म दिया था। दीया ने बताया था कि वह शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं।

Neha Dhupia: नेहा धूपिया की प्रेग्नेंसी की न्यूज ने भी फैंस को शॉक्ड किया था। नेहा ने शादी के 6 महीने बाद ही बेटी को जन्म दिया था।

Celina Jaitley: सेलिना जेटली ने भी पीटर हाग संग शादी के कुछ महीनों बाद ही जुड़वा बच्चों को जन्म देकर फैंस को हैरान कर दिया था।

Amrita Arora: मलाइका अरोड़ा की एक्ट्रेस बहन अमृता अरोड़ा भी शादी के छह महीने बाद ही एक बेटे की मां बन गई थीं।

Sridevi: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने भी शादी के कुछ महीनों बाद ही फैंस को गुड न्यूज सुना दी थी।

Mahima Chaudhary: महिमा चौधरी ने 2006 में बॉबी मुखर्जी से शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही महिमा ने बेटी एरियाना को जन्म दिया था।

Konakan Sen Sharma: कोंकणा सेन शर्मा भी रणवीर शौरी से शादी के करीब छह महीने बाद ही मां बन गई थीं।

All Photos: Social Media