-
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बहन और राइटर शाहीन भट्ट ने अपने बॉयफ्रेंड ईशान मेहरा के साथ सगाई कर ली है। 17 अप्रैल को शहीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ शेयर किया। इन तस्वीरों में कपल एक शांत और बेहद रोमांटिक लोकेशन पर नजर आ रहा है, जहां ईशान ने शहीन को प्रपोज किया। (Photo Source: @shaheenb/instagram)
-
शहीन ने इन तस्वीरों के साथ एक मजेदार कैप्शन भी लिखा- “हमने एक-दूसरे को पसंद करने के मामले में शायद कुछ ज्यादा ही कर दिया।” यानी उन्होंने अपने रिश्ते को हल्के-फुल्के अंदाज में जाहिर किया। तस्वीरों में शहीन अपनी एंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई भी नजर आईं, जो फैंस का ध्यान खींच रही है। (Photo Source: @shaheenb/instagram)
-
2025 में किया था रिलेशनशिप ऑफिशियल
शाहीन भट्ट और ईशान मेहरा ने साल 2025 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था। तब से दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी प्यारी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। हालांकि, दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को काफी प्राइवेट रखना पसंद करते हैं। (Photo Source: @shaheenb/instagram) -
सेलेब्स ने दी बधाई
शहीन की इस पोस्ट पर बॉलीवुड सितारों और दोस्तों ने जमकर प्यार लुटाया। अनन्या पांडे ने लिखा, “शाहीन! तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं।,” वहीं जोया अख्तर ने “कोंगोस एंड बोंगोस” कहकर बधाई दी। (Photo Source: @shaheenb/instagram) -
नव्या नवेली नंदा, अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा सहित कई सेलेब्स ने कपल को शुभकामनाएं दीं। खास बात यह रही कि शहीन के एक्स बॉयफ्रेंड रोहन जोशी ने भी उन्हें बधाई दी, जो फैंस को काफी पसंद आया। (Photo Source: @shaheenb/instagram)
-
आलिया भट्ट का रिएक्शन
बहन की सगाई पर आलिया भट्ट बेहद इमोशनल हो गईं। उन्होंने शहीन की पोस्ट को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा- “करेंटली व्हिपिंग”। इससे साफ है कि यह पल उनके लिए कितना खास है। (Photo Source: @shaheenb/instagram) -
कौन हैं ईशान मेहरा?
ईशान मेहरा एक फिटनेस कोच हैं और पहले इंटरनेशनल लेवल के स्विमर रह चुके हैं। वह एशियन यूथ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। फिलहाल वह मुंबई के मशहूर जिम SOHFIT में ट्रेनर के तौर पर काम करते हैं। (Photo Source: @ishaanmehra/instagram) -
कहा जाता है कि आलिया भट्ट के इसी जिम में ट्रेनिंग के दौरान शहीन और ईशान की मुलाकात हुई थी, जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। (Photo Source: @ishaanmehra/instagram)
-
फैमिली और प्रोफेशनल लाइफ
शाहीन भट्ट, मशहूर फिल्ममेकरमहेश भट्ट और एक्ट्रेस सोनी राजदान की बेटी हैं। वह एक लेखिका हैं और मानसिक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करती रही हैं। (Photo Source: @ishaanmehra/instagram) -
हाल ही में शहीन ने अपनी बहन आलिया भट्ट के साथ मिलकर “डोंट बी शाय!” नामक प्रोजेक्ट की घोषणा की है, जिसे उनकी प्रोडक्शन कंपनी ‘इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस’ के तहत बनाया जाएगा। (Photo Source: @shaheenb/instagram)
-
फैंस में खुशी की लहर
शहीन और ईशान की सगाई की खबर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फैंस इस कपल को नई शुरुआत के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी केमिस्ट्री की तारीफ कर रहे हैं। (Photo Source: @ishaanmehra/instagram)
(यह भी पढ़ें: विराट कोहली के एक ‘लाइक’ से वायरल हुईं LizLaz, जानिए कौन हैं ये इन्फ्लुएंसर)