करिश्मा कपूर से रवीना टंडन तक: नहीं चला स्टारडम का जादू, छोटे पर्दे पर फ्लॉप रहीं ये 7 सुपरस्टार्स
- 1 / 8
मौनी रॉय से अंकिता लोखंडे तक ना जाने कितनी ऐसी टीवी एक्ट्रेसेज हैं जो आज बॉलीवुड में अच्छा नाम बना चुकी हैं। दूसरी तरफ बॉलीवुड की तमाम ऐसी अभिनेत्रियां भी हैं जो फिल्मों में तो सुपरहिट रहीं लेकिन छोटे पर्दे पर फ्लॉप साबित हुईं। इन अभिनेत्रियों में करिश्मा कपूर से लेकर रवीना टंडन और सोनाली बेंद्रे जैसी अभिनेत्रियां भी शुमार हैं। बॉलीवुड की इन सुपरस्टार्स को टीवी सीरियल्स से निराशा ही हाथ लगी। आइए डालते हैं ऐसी ही कुछ एक्ट्रेसेज और उनके फ्लॉप टीवी सीरियल्स पर एक नजर:
- 2 / 8
करिश्मा कपूर ने सहारा वन पर प्रसारित होने वाले टीवी सीरियल करिश्मा- द मिरेकल्स ऑफ डेस्टिनी में काम किया था। यह सीरियल फ्लॉप साबित हुआ था।
- 3 / 8
एक्ट्रेस सोनाली बेद्रे भी अजीब दास्तां है ये नाम के सीरियल में काम कर चुकी हैं। सोनाली का ये शो फ्लॉप था और ज्यादा दिन नहीं चल पाया।
- 4 / 8
रवीना टंडन ने साहेब बीवी और गुलाम नाम के टीवी शो से छोटे पर्दे पर एंट्री मारी थी। लेकिन फिल्मों की इस सुपरहिट एक्ट्रेस का पहली ही टीवी शो सुपरफ्लॉप रहा। हालांकि रवीना इन दिनों रियालिटी शोज में बतौर जज नजर आ रही हैं।
- 5 / 8
80 के दशक की मशहूर अदाकारा पूनम ढिल्लन ने एक नई पहचान नाम के टीवी सीरियल में काम किया था। यह सीरियल भी फ्लॉप हुआ था।
- 6 / 8
मैंने प्यार किया में सलमान खान की अभिनेत्री भाग्यश्री ने लाइफ ओके के लिए एक टीवी शो में काम किया था। लौट और त्रिशा नाम का ये शो दर्शकों को रिझाने में नाकामयाब रहा था।
- 7 / 8
विवाह जैसी सुपरहिट फिल्मों की अभिनेत्री अमृता राव ने भी मेरी आवाज ही पहचान नाम के फ्लॉप सीरियल में किया था।
- 8 / 8
70-80 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी ने भी पूनम ढिल्लन के साथ एक नई पहचान में काम किया था।
No Comments.