बोल्ड फोटो पोस्ट कर एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने लिखा ऐसा कैप्शन कि होने लगीं ट्रोल
1 / 6एक्ट्रेस शमा सिकंदर आए दिन किसी ना किसी वजह से सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। शायद उन्हें पता है कि जब पास में काम ना हो तब भी किस तरह से लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करना है। लगभग रोज शमा अपनी बोल्ड तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती हैं। उनके फैंस को उनकी ये तस्वीरें खूब पसंद भी आती हैं। हालांकि कई बार वह सोशल मीडिया में ट्रोल का शिकार भी हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ एक बार फिर से हुआ है। शमा ने अपनी बोल्ड फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में कुछ ऐसा लिखा कि लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। (All pics: @Shamasikandar/Instagram)
2 / 6शमा ने ये तस्वीर अपने फैंस के साथ शेयर की। इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- जो लोग दर्द को समझते हैं वो कभी दर्द का कारण नहीं बने हैं।
3 / 6शमा की बोल्ड तस्वीर पर इस तरह का कैप्शन उनके फैंस को बेहद अटपटा लगा। वो लोग इन्हें ट्रोल करते हुए लिखने लगे कि आपकी फोटो और कैप्शन में दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं दिख रहा है।
4 / 6वहीं बहुत से लोगों ने लिखा कि इतने दर्द में भी आधे-अधूरे कपड़ों में तस्वीर पोस्ट करने की क्या जरूरत।
5 / 6बता दें कि सोशल मीडिया में शमा सिकंदर की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। सिर्फ इंस्टाग्राम पर उनके लगभग 15 लाख फैंस हैं।
6 / 6टीवी सीरियल 'ये मेरी लाइफ' से एक्टिंग करियर स्चार्ट करने वाली शमा सिकंदर ने कुछ वेब सीरीज में बोल्ड किरदार निभा काफी पॉपुलारिटी हासिल कर ली है।




















