
'बिग बॉस सीजन- 10' से फेमस हुईं मोनालिसा शादी के बाद दुबई में अपनी पहली एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं। उन्होंने पिछले साल यानी 18 जनवरी 2017 को विक्रांत सिंह राजपूत से शादी की थी। हाल ही में मोनालिसा ने पति विक्रांत के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में मोनालिसा बिकिनी में काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। बता दें कि बिग बॉस सीजन- 10 में मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत दोनों शामिल थे। वहीं दोनों ने करीब 9 साल लिव-इन में रहने के बाद शादी का फैसला लिया था।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म दूल्हा अलबेला में साथ नजर आए थे।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

कहा जाता है कि फिल्म दूल्हा अलबेला के दौरान मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत की दोस्ती हुई थी।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोनालिसा पति विक्रांत सिंह राजपूत के साथ एक फिर भोजपुरी फिल्म पाकिस्तान में जयश्रीराम में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म बिहार में 26 जनवरी को रिलीज होगी।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

फिल्म दूल्हा अलबेला की शूटिंग खत्म होने के बाद यह कपल एक ही घर में रहने लगा था।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोनालिसा विक्रांत सिंह राजपूत के साथ करीब 9 साल तक लिव-इन में रही थीं, जिसके बाद 18 जनवरी 2017 को दोनों ने शादी कर ली थी।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोनालिसा ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में काम कर अपनी पहचान बनाई है।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

मोनालिसा ने साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म आयशा से बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा था। इस फिल्म में मोनालिसा के अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर और एक्टर अभय देओल नजर आए थे।(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

