माधुरी दीक्षित की हमशक्ल थी ये 4 अभिनेत्रियां, एक ने तो क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से की है शादी
- 1 / 8
80-90 के दशक में बॉलीवुड पर राज करने वालीं माधुरी दीक्षित के आज भी लाखों फैंस हैं। अपने करियर में एक से एक सुपहिट फिल्में देने वाली माधुरी दीक्षित को लोग उनकी एक्टिंग के अलावा खूबसूरती के लिए भी याद करते हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी माधुरी ने अपनी सुंदरता को बरकरार रखा है। एक जमाने में माधुरी का चेहरा ऐसा था कि वह जिस फिल्म में नजर आ जाएं उसके सुपरहिट होने की संभावनाएं बढ़ जाती थीं। माधुरी के इसी चेहरे से मेल खाते और भी चेहरे हैं। इत्तेफाक की बात ये है कि ये चेहरे भी अभिनेत्रियों के ही हैं। इन अभिनेत्रियां को माधुरी के हमशक्ल के तौर पर जाना जाता है। आइए डालते हैं इन्हीं अभिनेत्रियों पर एक नजर(Photo: Madhuri Dixit Instagram):
- 2 / 8
निक्की अनेजा: निक्की छोटे पर्दे की पॉप्युलर एक्ट्रेसेज में शुमार हैं। निक्की ने कई फिल्मों में भी काम किया है। यह देखने में हूबहू माधुरी दीक्षित की तरह ही लगती हैं।( Photo: Nikki Aneja Instagram)
- 3 / 8
एक इंटरव्यू में निक्की ने बताया था कि माधुरी दीक्षित ने भी खुद उनसे यह बात कही थी कि लोग उनकी तुलना उनसे करते हैं। ( Photo: Nikki Aneja Instagram)
- 4 / 8
फरहीन: फिल्म सैनिक में अक्षय कुमार का किरदार निभाने वालीं फरहीन भी देखने में माधुरी दीक्षित की तरह ही लगती हैं। उन्हें लोग बॉलीवुड की दूसरी माधुरी कहा करते थे। ( Photo: You Tube Screen Grab)
- 5 / 8
फरहीन ने बहुत ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। उन्होंने टीम इंडिया के फेमस क्रिकेटर मनोज प्रभाकर से शादी की है। ( Photo: Google Image labelled for reuse)
- 6 / 8
डॉ. शाइस्ता लोदी: भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी माधुरी की हमशक्ल मौजूद हैं। इनका नाम है डॉ. शाइस्ता लोदी। शाइस्ता एक डॉक्टर के अलावा टीवी होस्ट भी हैं और पाकिस्तान के मॉर्निंग शो 'सितारों की सुबह' को होस्ट करती हैं। PHOTO: @IamShaistaLodhi/Instagram)
- 7 / 8
डॉ. शाइस्ता लोदी अपने शो में कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज का इंटरव्यू भी कर चुकी हैं। उनकी तमन्ना है कि माधुरी दीक्षित बी एक बार उनके शो में शिरकत करें।(PHOTO: @IamShaistaLodhi/Instagram)
- 8 / 8
वलेरिया गोलिनो: एक इटालियन एक्ट्रेस के फीचर्स भी काफी हद तक माधुरी दीक्षित से मिलते हैं। इनका नाम है वलेरिया गोलिनो। वलेरिया ऐक्ट्रेस होने के साथ ही फिल्म डायरेक्टर भी हैं। (Photo:@valeriagolino_page/ Instagram)
No Comments.