-
दक्षिण भारतीय खासकर तमिल सिनेमा के सुपरस्टार कलाकारों में से एक अभिनेता और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय इस वक्त अपनी आने वाली फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर चर्चा में हैं। 23 जुलाई को दुनियाभर में रिलीज होने जा रही इस इस फिल्म को एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक, 21 जुलाई सुबह 9 बजे तक फिल्म ने भारत में पहले दिन के लिए एडवांस बुकिंग से 15.09 करोड़ रुपये (ब्लॉक सीट्स सहित) का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। जन नायकन में विजय के साथ कई और सितारे नजर आने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में और कितनी है इसकी बजट। (Photo Source: Vijay/X)
-
1- विजय
विजय की बात करें जहां वह रियल लाइफ में तमिलनाडु का मुख्यमंत्री बन अपने कामों से जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं तो, वहीं अब इस फिल्म में वह एक ईमानदार पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आने वाले हैं। अभिनेता थलपति वेट्री कोंडन नामक आईपीएस अधिकारी के किरदार में परदे पर धमाल मचाने वाले हैं। (Photo Source: Vijay/X) -
2- पूजा हेगड़े
फिल्म में मुख्य अभिनेत्री का किरदार पूजा हेगड़े निभा रही हैं। फिल्म में वह कायल के किरदार में हैं। (Photo Source: Pooja Hegde/FB) -
3- बॉबी दोओल
पिछले कुछ समय में बॉबी देओल बड़े परदे पर नेगेटिव किरदार में जमकर गदर काट रहे हैं। अभिनेता कई दक्षिण भारतीय फिल्मों में खूंखार विलेन का किरदार निभा चुके हैं। अब वह ‘जन नायकन’ में आईपीएस थलपति वेट्री कोंडन यानी विजय से लोहा लेते नजर आएंगे। (Photo Source: KVN Productions/X) -
4- मामिता बैजू
दक्षिण भारतीय अभिनेत्री मामिता बैजू भी इस फिल्म में अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री विजयलक्ष्मी ऊर्फ विजी के किरदार में हैं। (Photo Source: Mamitha Baiju/FB) -
5- प्रकाश राज
अपनी दमदार अदाकारी से सिनेमा की दुनिया में खास पहचान बनाने वाले अभिनेता प्रकाश राज भी इस फिल्म में हैं। हालांकि, वह किस किरदार में होंगे इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है। इन सितारों के अलावा फिल्म में कई अन्य कलाकर हैं मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। (Photo Source: Indian Express) -
फिल्म का बजट
विजय की फिल्म जन नायकन एक तमिल फिल्म है, जिसका बजट भी काफी अधिक है। IMDb के अनुसार फिल्म को बनाने में करीब 300 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं। (Photo Source: Vijay/X)
Also Read: इक्का से ब्लास्ट तक, नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही ये 10 फिल्में