अभिषेक बच्चन बर्थडे : बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थीं ‘महानायक’ अमिताभ बच्चन के बेटे की शुरुआती कई फिल्में
- 1 / 7
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन का जन्म 5 फरवरी 1976 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। अभिषेक ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक जे.पी. दत्ता की रिफ्यूजी से की। हालांकि उनके फिल्मी करियर पर नजर डालेंगे तो शुरुआत में उनके हिस्से में सिर्फ वही फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर सकीं।
- 2 / 7
अभिषेक ने अपनी पढ़ाई 'जमनाबाई नर्सरी स्कूल', 'बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल' और दिल्ली के 'मॉडर्न स्कूल' से की। स्कूल खत्म करने के बाद उन्होंने 'ऐग्लों कॉलेज' में दाखिला लिया। वे व्यापार पढने के लिए अमेरिका गए पर अभिनेता बनने के लिए उन्होंने अपनी पढाई बीच में ही छोड़ दी।
- 3 / 7
अभिषेक की पहली हिट फिल्मों में 2004 में रिलीज हुई धूम और युवा में आदि रहीं। उत्तरवर्ती में उनके काम की काफी तारीफ हुई जिसके लिये उन्हें कई पुरस्कार भी मिले, इन पुरस्कारों में सर्वश्रेठ सपोर्टिंग रोल के लिये उनका पहला फ़िल्म फेयर पुरस्कार शामिल है।
- 4 / 7
अभिषेक बच्चन को निर्माता के तौर पर पहला नेशनल फिल्म अवार्ड निर्माता "पा" फिल्म क लिए मिला। अभिषेक बच्चन आम तौर पर साल में एक या दो फिल्में ही करते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी ट्रोलिंग भी खूब होती है, लेकिन अभिषेक को हमेशा घरवालों का पूरा स्पोर्ट मिला है।
- 5 / 7
फ़िल्म 'कुछ न कहो' से ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन के बीच नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। अपने पिता की तरह ही अभिषेक की भी 17 फ़िल्में असफल रही पर 2003 के बाद उनका कैरियर चमकने लगा।
- 6 / 7
साल 2002 में अमिताभ बच्चन के 60वें जन्मदिन पर उन्होंने 'करिश्मा कपूर' के साथ अपनी सगाई की घोषणा की, हालांकि 2003 में बिना कोई कारण बताए दोनों परिवारों ने यह सगाई तोड़ दी। 14 जनवरी 2007 को उन्होंने 1994 की 'मिस वर्ल्ड' ऐश्वर्या राय के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और 20 अप्रैल 2007 को दोनों विवाह बंधन में बंध गए।
- 7 / 7
16 नवंबर को वह एक पुत्री आराध्या के पिता बने, जिसका जन्म मुंबई के सेवन हिल्स अस्पताल में हुआ।