
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इतिहास रचते हुए आम आदमी पार्टी जबर्दस्त जीत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में एक बार फिर से गद्दीनशीं होने की ओर बढ़ रही है। अब तक प्राप्त रुझानों में 70 सदस्यीय विधानसभा में आप 55 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है जबकि भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस एक सीट और इनेलोद एक सीट पर बढ़त बनाये हुए है।


पार्टी के प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आप नेता योगेन्द्र यादव ने कहा, ‘‘निचले तबके के लोगों ने ही नहीं, बल्कि मध्यम वर्ग के लोगों ने आप के पक्ष में वोट दिया। ऐसा लगता है कि नरेन्द्र मोदी का रथ रुकता दिख रहा है।’’ (फोटो: प्रवीण खन्ना)

आम आदमी पार्टी के ऐतिहासिक जीत की ओर बढ़ने के बीच भाजपा ने आज कहा कि चुनाव अरविंद केजरीवाल पर रायशुमारी थी और इसे केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के कामकाज के प्रतिबिंब के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए।

भाजपा प्रवक्ता जी वी एन नरसिम्हा राव ने कहा कि चुनाव में स्थानीय मुद्दे प्रभावी रहे। यह पूछे जाने पर कि क्या यह मोदी के कामकाज पर जनमत संग्रह था, उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस रूप में नहीं देखता।’’ (फोटो: रवि कनोजिया)

पार्टी ने कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड, पंजाब, हरियाणा, ओडीशा, बुंदेलखंड और पूर्वांचल से किसान इस रैली में शामिल होंगे। (फोटो: प्रवीण खन्ना)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरविन्द केजरीवाल को फोन कर उन्हें जीत की बधाई दी और दिल्ली के विकास में केजरीवाल को केंद्र के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। (फोटो: प्रवीण खन्ना)

भाजपा की मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने भी अरविंद केजरीवाल को बधाई देते हुए कहा कि ‘‘पूरा श्रेय अरविंद को जाता है।’’ (फोटो: ताशी तोबगयाल)