-
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और उनके पति राघव चड्ढा इन दिनों अपने पेरेंटहुड फेज को पूरी तरह एंजॉय कर रहे हैं। अक्टूबर 2025 में बेटे नीर के जन्म के बाद से कपल की जिंदगी में एक नई खुशियों भरी शुरुआत हुई है। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
हाल ही में परिणीति ने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की नर्सरी की झलक शेयर की, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
नीर के लिए बनाया ‘सुकून का ठिकाना’
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “नीर के लिए हमारा छोटा सा सुकून का ठिकाना। पहली बार पेरेंट बनने पर हम चाहते थे कि कमरे में कदम रखते ही शांति और सुकून का एहसास हो।” (Photo Source: @parineetichopra/instagram) -
उन्होंने बताया कि नर्सरी को खास तौर पर शांत और मेडिटेटिव फील देने के लिए डिजाइन किया गया है। हल्की धूप, खिड़की से आती ठंडी हवा, सौम्य रंग और क्लासिक एस्थेटिक, हर चीज का ध्यान रखा गया है। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
व्हाइट थीम और क्लासी डेकोरेशन
नीर के कमरे को पूरी तरह व्हाइट थीम में सजाया गया है। दीवारों से लेकर फर्नीचर तक हर चीज में सफेद रंग का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कमरा बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आता है। (Photo Source: @parineetichopra/instagram) -
कमरे में आरामदायक सोफा सेट, क्यूट कुशन, साइड टेबल, स्टाइलिश लैम्प और सॉफ्ट टॉयज रखे गए हैं। खिड़की पर सफेद पर्दे लगे हैं, जिससे कमरे में प्राकृतिक रोशनी और ताजी हवा आती रहे। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
परिणीति ने यह भी कहा कि शुरुआती दो-तीन महीनों में वे कमरे को ज्यादा रंगों और शोर-शराबे से दूर रखना चाहती थीं। उनके मुताबिक, “कलर्स और चाओस बाद में आएंगे, फिलहाल बस हीलिंग एनर्जी और सुकून चाहिए।” (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
भजन और सुकून भरा माहौल
एक्ट्रेस ने बताया कि कमरे में अक्सर हल्के भजन बजते रहते हैं, जो माहौल को और भी शांत बना देते हैं। उनके लिए यह स्पेस सिर्फ नीर का कमरा नहीं, बल्कि परिवार के साथ समय बिताने का एक प्यारा कोना है। (Photo Source: @parineetichopra/instagram) -
ट्रैवल डायरी की भी झलक
नर्सरी की तस्वीरों के अलावा परिणीति ने हाल ही में अपनी ट्रैवल डायरी भी शेयर की थी, जिसमें दिल्ली, दुबई और अंबाला की झलकियां शामिल थीं। (Photo Source: @parineetichopra/instagram) -
हालांकि उन्होंने बेटे का चेहरा रिवील नहीं किया, लेकिन उसके खिलौनों, स्ट्रोलर और गार्डन मोमेंट्स की झलक जरूर दिखाई। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
प्रोफेशनल फ्रंट पर वापसी
मदरहुड के साथ-साथ परिणीति अपने करियर पर भी फोकस कर रही हैं। वह जल्द ही वेब सीरीज Talaash: A Mother’s Search में नजर आएंगी, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। (Photo Source: @parineetichopra/instagram) -
इस सीरीज में Soni Razdan, Anup Soni, Tahir Raj Bhasin और Sumeet Vyas भी अहम भूमिकाओं में हैं। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
-
मां बनने के बाद परिणीति का यह नया सफर उनके फैंस के लिए खास है। बेटे नीर के लिए बनाया गया यह शांत और खूबसूरत कमरा उनकी नई जिंदगी की झलक दिखाता है, जहां प्यार, सुकून और परिवार सबसे ऊपर है। (Photo Source: @parineetichopra/instagram)
(यह भी पढ़ें: शादी के बाद न्यूलीवेड्स रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पहली पब्लिक अपीयरेंस, देखें तस्वीरें)