-
सुपरहीरो की दुनिया लंबे समय तक एक तय फॉर्मूले पर चलती रही, अच्छा बनाम बुरा, बड़ी लड़ाई और अंत में जीत। लेकिन Marvel की नई सीरीज Wonder Man ने इस फॉर्मूले को तोड़ने का साहस दिखाया है। यह शो सिर्फ सुपरपावर की कहानी नहीं है, बल्कि यह हॉलीवुड की चमक-दमक, प्रसिद्धि की अजीब सच्चाइयों और हीरो बनने के पीछे के अहंकार पर व्यंग्य भी करता है।
-
सीरीज में Yahya Abdul-Mateen II और Ben Kingsley जैसे दमदार कलाकार हैं, और इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। अगर आपको Wonder Man का अनोखा अंदाज, व्यंग्य और अलग तरह की सुपरहीरो कहानी पसंद आई है, तो ये 9 शोज भी आपको जरूर देखने चाहिए।
-
Agatha All Along
यह शो अगाथा हार्कनेस के किरदार पर आधारित है, जो अपनी खोई हुई शक्तियों को वापस पाने की कोशिश करती है। इसमें जादू, रहस्य और Marvel की अनोखी कहानी कहने की स्टाइल देखने को मिलती है। आप इस सीरीज को JioHotstar पर देख सकते हैं। -
Gen V
यह The Boys की दुनिया का स्पिन-ऑफ है। इसमें सुपरहीरो बनने की ट्रेनिंग ले रहे छात्रों की कहानी दिखाई गई है। यह शो सुपरहीरो बनने की कीमत और मोरल कनफ्लिक्ट को उजागर करता है। आप इस सीरीज को Prime Video पर देख सकते हैं। -
Legion
यह एक साइकोलॉजिकल सुपरहीरो शो है। इसकी कहानी डेविड हॉलर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे मानसिक बीमारी का मरीज माना जाता है, लेकिन बाद में पता चलता है कि उसके पास एक्स्ट्राऑर्डिनरी पावर हैं। यह शो अपने विजुअल्स और कहानी कहने के अनोखे अंदाज के लिए जाना जाता है। आप इस सीरीज को Prime Video पर देख सकते हैं। -
Peacemaker
यह शो The Suicide Squad की कहानी के बाद शुरू होता है। पीसमेकर एक ऐसा सुपरहीरो है जो शांति के लिए कुछ भी कर सकता है, यहां तक कि अगर उसे गलत रास्ता ही क्यों न अपनाना पड़े। इसमें ह्यूमन, एक्शन, इमोशनल डेप्थ का शानदार बैलेंस है। आप इस सीरीज को JioHotstar पर देख सकते हैं। -
The Boys
यह शो सुपरहीरो की चमकदार छवि के पीछे की काली सच्चाई को दिखाता है। इसमें सुपरहीरो ही असली खलनायक बन जाते हैं, जो अपनी ताकत का गलत इस्तेमाल करते हैं। उनके खिलाफ आम लोगों की एक टीम लड़ती है। यह शो सटायर, वायलेंस और सोशल कमेंट्री का बेहतरीन मिश्रण है। आप इस सीरीज को Prime Video पर देख सकते हैं। -
The Tick
यह शो सुपरहीरोस्टाइल को हल्के-फुल्के और हास्यपूर्ण अंदाज में पेश करता है। इसमें एक साधारण अकाउंटेंट एक अजीब लेकिन शक्तिशाली सुपरहीरो के साथ मिलकर शहर को बचाने की कोशिश करता है। यह शो मजेदार और अलग अनुभव देता है। आप इस सीरीज को Prime Video पर देख सकते हैं। -
The Umbrella Academy
यह शो ऐसे भाई-बहनों की कहानी है, जिनके पास अलग-अलग सुपरपावर हैं। अपने पिता की मौत के बाद वे फिर से साथ आते हैं और दुनिया को बचाने की कोशिश करते हैं। इसमें परिवार, इमोशन्स और सुपरहीरो ड्रामा का शानदार मिश्रण है। आप इस सीरीज को Netflix पर देख सकते हैं। -
WandaVision
यह शो क्लासिक सिटकॉम और सुपरहीरो की दुनिया का अनोखा मिश्रण है। वांडा और विजन की परफेक्ट जिंदगी धीरे-धीरे मिस्टीरियस और डरावनी सच्चाई में बदल जाती है। यह शो इमोशनली भी बहुत मजबूत है। आप इस सीरीज को JioHotstar पर देख सकते हैं। -
Watchmen
यह शो एक अल्टरनेटिव वर्ड में सेट है, जहां सुपरहीरो को अपराधी माना जाता है। यह सिर्फ एक सुपरहीरो शो नहीं, बल्कि रेसिजम, पॉलिटिक्स और सोसाइटी पर गहरी टिप्पणी करता है। इसकी कहानी कॉम्प्लेक्स और थॉट प्रोवोकिंग है। आप इस सीरीज को JioHotstar पर देख सकते हैं।